बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिल पुरानी फोटोज शेयर करती रहती हैं. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने सलमान खान के एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी और अब उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है, जो कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के सेट की है. इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है.
अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
अमीषा पटेल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ के शेड्यूल की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपने को-स्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं. फोटो में दोनों रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए अमीषा ने अपने को-स्टार्स के साथ बने इस खास रिश्ते के लिए भगवान का धन्यवाद भी किया.
ये भी पढ़ेंः 842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था ‘वल्गर’, बंदर बना था हीरो!
कैप्शन में लिखी ये बात
अमीषा पटेल ने कैप्शन लिखा, ‘फैंस के लिए रविवार की एक पुरानी तस्वीर. मैं (सोनिया) अपने (रोहित / राज) ऋतिक रोशन के साथ डिनर कर रही हूं. ये उन शामों में से एक तस्वीर है, जब हम ‘कहो ना प्यार है’ की शूटिंग के सिलसिले में फुकेट के एक प्यारे से रेस्टोरेंट में थे. वो मासूमियत और सच्चे रिश्ते, जो आज के बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच देखने को नहीं मिलते. मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने ऐसे रिश्ते और दोस्ती बनाईं, जो हमेशा कायम रहेंगी. उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर प्यारभरे कमेंट कर रहे हैं.
बता दें, फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसमें वो ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आईं और ये उनकी भी पहली फिल्म थी. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था.
ये भी पढ़ेंः रवि किशन का दावा- राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिल सकता है नेशनल अवॉर्ड, आमिर खान की फिल्मों से की तुलना






