अभी-अभी डेंगू से ठीक हुए हैं तो ऐसी रखें डाइट, फटाफट होगी रिकवरी

अभी-अभी डेंगू से ठीक हुए हैं तो ऐसी रखें डाइट, फटाफट होगी रिकवरी


Dengue Recovery Diet: डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. बुखार और शरीर में दर्द, ये डेंगू के आम लक्षण हैं. इसके साथ ही साथ डेंगू में मरीज के शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं. डॉक्टर्स के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में सामान्य रूप से डेढ़ से चार लाख तक प्लेटलेट्स काउंट होता है. डेंगू के बुखार में जब ये प्लेटलेट्स घटकर 50 हजार के नीचे चली जाए तो मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है.

असल चुनौती तब शुरू होती है, जब मरीज बुखार से ठीक हो जाता है. बुखार के बाद शरीर पूरी तरह थक जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो जाती है. ऐसे में प्लेटलेट्स की संख्या को सामान्य स्तर पर लाने के लिए सही डाइट बहुत अहम भूमिका निभाती है. आइए जानते हैं डेंगू बुखार से उबरने के बाद तेजी से रिकवरी करने के लिए क्या करना चाहिए, साथ ही जानेंगे कौन-सी हैं वो चीजें जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और प्लेटलेट्स की  संख्या में सुधार करने में भी मदद करती हैं. 

यह भी पढ़ें: Hantavirus: क्या ब्रेस्ट मिल्क और स्पर्म से भी फैल सकता है हंता वायरस, जानें यह कितना खतरनाक?

डेंगू के मरीज सुपरफास्ट रिकवरी के लिए करें इन चीजों का सेवन

1. हरी पत्तेदार सब्जियां- डेंगू के बुखार से मरीज काफी कमजोर हो जाता है. ऐसे में डेंगू के मरीज को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए. मरीज सब्जियों से बने सूप, सलाद का भी सेवन कर सकता है.

2. पानी- डेंगू के मरीज को पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए. इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप फलों के जूस का भी सेवन भी कर सकते हैं.

3. दलिया- दलिया को पोषण से भरपूर माना जाता है. डेंगू के मरीज को पौष्टिक दलिया खिलाना चाहिए. इसमें हरी सब्जियों को भी एड कर सकते हैं.

4. खिचड़ी- इसके साथ ही खिचड़ी कोभी मरीज के खाने में एड किया जा सकता है. डॉक्टर भी मरीज को खिचड़ी खिलाने की सलाह देते हैं.

5. बकरी का दूध- डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए बकरी का दूध सबसे अच्छा माना जाता है, इसलिए मरीज को आप बकरी का दूध दे सकते हैं. इससे उसे जल्दी रिकवर होने में मदद मिल सकती है. 

6. लहसुन- लहसुन को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है. डेंगू के मरीजों के खाने में लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए 

7. तुलसी की चाय- गर आप डेंगू के मरीज को चाय दे रहे हैं तो कोशिश करें कि उसमें तुलसी के पत्ते, अदरक जैसी सामग्री शामिल हों, ये ना केवल शरीर को सेहतमंद रखने में सहायक हैं बल्कि, फास्ट रिकवरी में भी मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें: Muskmelon Benefits: गर्मियों में खरबूजा खाना क्यों है जरूरी? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए इसके जबरदस्त फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link