Krishi Yantr Subsidy Scheme: खेती के लिए आज के वक्त में मॉडर्न मशीनों को अपनाना बहुत जरूरी हो गया है. लेकिन छोटे और मध्यम वर्ग के किसान भाइयों के लिए महंगे ट्रैक्टर, रोटावेटर या थ्रेशर खरीदना बजट से बाहर की बात हो जाती है. किसानों की इसी बड़ी समस्या को दूर करने के लिए सरकार एक बेहद शानदार योजना लेकर आई है, जिसके तहत खेती के आधुनिक उपकरणों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है.
इस स्कीम का सीधा मकसद किसानों को आर्थिक मदद देना है जिससे वे कम लागत में स्मार्ट और हाईटेक खेती कर सकें. अगर आप भी महंगी लेबर और समय की बर्बादी से परेशान हैं तो सरकार की इस कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा उठाकर आधी कीमत पर अपने मनपसंद कृषि उपकरण घर ला सकते हैं जान लीजिए योजना की पूरी जानकारी.
खेती की मशीनों पर मिलेगी 50% तक की सब्सिडी
सरकार की इस खास योजना के तहत किसानों को अलग-अलग कृषि यंत्रों पर 40% से लेकर 50% तक की तगड़ी सब्सिडी दी जा रही है. इसका मतलब यह हुआ कि जो मशीन मार्केट में आपको बहुत महंगी मिलती है. वह इस सरकारी मदद के बाद लगभग आधी कीमत पर आपकी हो जाएगी. योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, रीपर और बुवाई करने वाली आधुनिक मशीनों को शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: मक्के की फसल को नमी से बचाने की तगड़ी ट्रिक, स्टोरेज का यह नया तरीका फसल को रखेगा एकदम फ्रेश
इन किसानों को प्राथमिकता
इस स्कीम में महिला किसानों, छोटे-सीमांत किसानों और अनुसूचित जाति-जनजाति के भाइयों को प्राथमिकता दी जाती है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वित्तीय सहायता पहुंचाई जाती है. इस सब्सिडी के मिलने से किसानों पर एक बार में बड़ा कर्ज लेने का दबाव खत्म हो जाता है और वे आसानी से नई तकनीक से जुड़ पाते हैं.
योजना में ऐसे करें अप्लाई
अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं. तो इसके आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी रखी गई है. किसान भाई अपने राज्य के आधिकारिक कृषि विभाग के पोर्टलपर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिनमें आपका आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक खाता पासबुक और मोबाइल नंबर शामिल हैं.
फॉर्म सबमिट होने के बाद विभाग द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाती है और पात्रता के आधार पर सब्सिडी को मंजूरी दे दी जाती है. तो देर किस बात की आज ही अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कृषि कार्यालय में जाकर इसकी पूरी जानकारी लें.
यह भी पढ़ें: रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका






