आ गया आज का पेट्रोल-डीजल रेट, कहीं 115 तो कहीं 113 रुपये के पार पहुंची कीमत

आ गया आज का पेट्रोल-डीजल रेट, कहीं 115 तो कहीं 113 रुपये के पार पहुंची कीमत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने इथेनॉल ब्लेंडिंग को वाहन के लिए सुरक्षित बताया.
  • इथेनॉल मिश्रण तेल आयात घटाएगा, प्रदूषण कम करेगा.
  • प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें.

Petrol-Diesel Price Today on June 25: ईरान में जारी संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास बढ़ते तनाव के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से बीते 23 जून को जारी एक प्रेस रिलीज में मंत्रालय ने इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (Ethanol Blending Programme- EBP) को लेकर कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की प्रक्रिया वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है और इससे वाहनों के इंजन पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है.  

मंत्रालय ने कहा, “भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) के बारे में कुछ भ्रामक और बिना आधार वाले दावे देखे हैं, जिनका मकसद जनता को भ्रमित और गुमराह करना लगता है. यह भी देखा गया है कि सनसनी फैलाकर ज्यादा व्यूज पाने और इथेनॉल-ब्लेंडेड ईंधन को लेकर बेवजह चिंता पैदा करने की कोशिश में पुरानी तस्वीरें और वीडियो फिर से शेयर किए जा रहे हैं.”

इथेनॉल ब्लेंडिंग क्यों जरूरी?

देश में जहां पेट्रो की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई हैं. उस दौरान इथेनॉल ब्लेंडिंग भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता को काफी हद तक कम करता है. इससे आगे आने वाले समय में ईंधन की कीमतों को काबू में रखने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा, इथेनॉल चूंकि एक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है इसलिए पेट्रोल में इसके मिश्रण से गाड़ियों से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आती है. साथ ही चूंकि इथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस और खराब पड़े अनाजों से होता है इसलिए इसके बढ़ते इस्तेमाल से देश के किसानों की आय में बढ़ोतरी होती है. इन्हीं सबके मद्देनजर सरकार ने देश भर में 20% तक इथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) का लक्ष्य तय किया है. 

आज क्या है फ्यूल रेट?

आज 25 जून को नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.47 प्रति लीटर है. इसी तरह से मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर है. हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 115.73 रुपये है. वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 110.93 रुपये प्रति लीटर है.

डीजल की कितनी है कीमत?

नई दिल्ली में 25 जून को डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता और हैदराबाद में डीजल की कीमत क्रमश: 99.82 रुपये प्रति लीटर और 103.82 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में इसकी कीमत 97.83 रुपये और चेन्नई में डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें:

LPG News: गैस संकट पर बड़ी खबर, भारत ने अमेरिका से खरीदी रिकॉर्ड तोड़ LPG, क्या अब सस्ता मिलेगा सिलेंडर? 



Source link