इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू करने के लिए PCB ने 3 दिग्गज कमेंटेटर्स को निकाल दिया है. दरअसल पाकिस्तान में इस समय वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका खेल रहे हैं. यह सीरीज 18 अक्टूबर-31 अक्टूबर तक खेली जाएगी. पीसीबी ने इसके लिए 6 सदस्यों का कमेंट्री पेनल अनाउंस किया, जिसमें नासिर हुसैन और माइकल एथरटन शामिल नहीं हैं.
इसी साल अगस्त-सितंबर महीने में पाकिस्तान टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी. लॉर्ड्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था. इसी दौरान नासिर हुसैन और माइकल एथरटन ने लाइव टीवी पर इमरान खान के बेटे, कासिम खान और सुलेमान खान का इंटरव्यू किया था. बताते चलें कि इमरान खान जेल में बंद हैं और उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की कई खबरें सामने आती रही हैं. क्रिकेट के कई पूर्व कप्तान भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को इस बारे में पत्र लिख चुके हैं.
मगर सुलेमान खान और कासिम खान का इंटरव्यू लेने मात्र से PCB बुरी तरह भड़का हुआ है. उसने नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पेनल में जगह ही नहीं दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी कोई वजह नहीं बताई है. जब इंग्लैंड ने अक्टूबर 2024 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था, तब नासिर हुसैन और माइकल एथरटन कमेंट्री पेनल का हिस्सा रहे थे. ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू 18 मिनट तक चलाया था. कासिम और सुलेमान ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में इमरान खान को जान से मारने की साजिशें रची जा रही हैं.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक दावा किया गया कि इस इंटरव्यू के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अगले सेशन के लिए मैदान पर ना उतरने पर भी विचार किया था. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. मगर मैच पूरा हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने 194 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.
ट्राई सीरीज के लिए कमेंट्री पेनल: वकार यूनुस (पाकिस्तान), मार्क बुचर (इंग्लैंड), आमिर सोहेल (पाकिस्तान), बाजिद खान (पाकिस्तान), रोशन एबेसिंघे (श्रीलंका)
इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड, एक-दूसरे के साथ दो-दो बार खेलेंगी. अंत में जो टीम टेबल में टॉप-2 में रहेंगी, उनके बीच 31 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें:






