Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
कॉकरोच इज बैक… पहले अकाउंट पर रोक के बाद की दमदार वापसी, 1 घंटे में 25 हजार फॉलोअर्स

कॉकरोच इज बैक… पहले अकाउंट पर रोक के बाद की दमदार वापसी, 1 घंटे में 25 हजार फॉलोअर्स

By / 21 May, 2026


Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले  ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक ने इंटरनेट पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है. भारतीय सरकार के कानूनी आदेश के बाद माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) ने इस ग्रुप के मेन अकाउंट को देश में ब्लॉक कर दिया था. इस डिजिटल कार्रवाई के तुरंत बाद इसके क्रिएटर ने ‘कॉकरोच इज बैक’ (@Cockroachisback) नाम से एक नया हैंडल एक्टिव कर लिया है.

‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’ के नारे से वापसी

नए अकाउंट के प्रोफाइल बायो में एक बेहद दिलचस्प और कड़ा संदेश लिखा गया है- “कॉकरोचेस डोंट डाई!” (कॉकरोच कभी मरते नहीं). इस मुहिम के पीछे मुख्य दिमाग माने जाने वाले पॉलिटिकल स्ट्रेटजिस्ट अभिजीत दीपके ने यह कदम तब उठाया, जब भारत सरकार के निर्देश का पालन करते हुए ‘एक्स’ ने आंदोलन के मुख्य हैंडल (@CJP_2029) को देश के अंदर पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था. सरकार के इस एक्शन के कुछ ही घंटों के भीतर इस डिजिटल ग्रुप ने नया प्लेटफॉर्म तैयार कर अपनी मौजूदगी दोबारा दर्ज करा दी.

बीजेपी और कांग्रेस को दी थी कड़ी टक्कर

सरकार की इस कानूनी कार्रवाई से ठीक पहले इस ग्रुप ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अचानक लगभग 14 मिलियन (1.4 करोड़) फॉलोअर्स हो गए थे. फॉलोअर्स के इस विशाल आंकड़े के साथ इस पेज ने देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) के आधिकारिक हैंडल को भी पीछे छोड़ दिया था और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (INC) के बराबर आ खड़ा हुआ था. खबर लिखे जाने तक Cockroach is Back के एक घंटे में एक्स पर 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इसे बनाने वाले सूत्रधार अभिजीत दीपके ने अपने निजी प्रोफाइल से एक्स अकाउंट के ब्लॉक होने की जानकारी दी थी. लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने बैकअप के तौर पर एक नया हैंडल बना दिया.

यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ ‘X’ अकाउंट

चीफ जस्टिस के बयान से शुरू हुआ पूरा विवाद

इंटरनेट पर तूफान खड़ा करने वाली इस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का गठन 16 मई को हुआ था. दरअसल, यह आंदोलन सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा की गई एक तल्ख टिप्पणी के विरोध में शुरू हुआ था. फर्जी डिग्री के एक मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने डिजिटल एक्टिविज्म (इंटरनेट पर सक्रियता) से जुड़े कुछ बेरोजगार युवाओं के संदर्भ में ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया था.

बयान पर दी सफाई पर युवाओं का गुस्सा

हालांकि, विवाद बढ़ता देख मुख्य न्यायाधीश ने बाद में इस पर सफाई भी दी थी. उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उनकी टिप्पणी सिर्फ फर्जी डिग्री के सहारे काम करने वाले धोखेबाज पेशेवरों के खिलाफ थी. इसके बावजूद, देश के नाराज और हताश युवाओं ने इस शब्द को सरकार और व्यवस्था के खिलाफ एक बड़े हथियार में बदल दिया. खुद को ‘आलसी और बेरोजगारों की आवाज’ बताने वाले इस व्यंग्यात्मक मंच को उन युवाओं का भारी समर्थन मिला, जो नौकरी की कमी और बार-बार होने वाले पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. 

कॉकरोच जनता पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

इस अनोखे आंदोलन ने सोशल मीडिया पर काफी आक्रामक रुख अपना रखा है और अपना एक 5 सूत्रीय घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) भी जारी किया है. इस घोषणापत्र के जरिए न्यायपालिका में पूरी पारदर्शिता लाने और जजों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले राजनीतिक फायदों व पदों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है. इस मुहिम की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इंटरनेट के जरिए 3,50,000 (साढ़े तीन लाख) से अधिक लोग इस पार्टी के आधिकारिक सदस्य के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 25000 से आगाज और 4 दिन में 14 मिलियन पार, इंस्टाग्राम पर BJP को ‘पंजा’ मारकर आगे निकली Cockroach Janata Party



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • कौन था अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ ‘डॉक्टर’?
    कौन था अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ ‘डॉक्टर’?
  • सियोल में भारतीय सैनिकों की याद में बना वॉर मेमोरियल, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, जानें क्या ह
    सियोल में भारतीय सैनिकों की याद में बना वॉर मेमोरियल, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, जानें क्या ह
  • पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
    पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
  • ‘बेहद खफा हैं नेतन्याहू’, ईरान को लेकर भिड़ गए ट्रंप और इजरायली पीएम, अमेरिकी मीडिया का दावा
    ‘बेहद खफा हैं नेतन्याहू’, ईरान को लेकर भिड़ गए ट्रंप और इजरायली पीएम, अमेरिकी मीडिया का दावा
  • डील फाइनल के बेहद करीब पहुंचे यूएस-ईरान, असीम मुनीर जल्द जाएंगे तेहरान, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
    डील फाइनल के बेहद करीब पहुंचे यूएस-ईरान, असीम मुनीर जल्द जाएंगे तेहरान, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
  • ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’, जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो
    ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’, जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो
  • ईरान संघर्ष में US के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले, ‘हमारे दावे को किया गया स्वीकार
    ईरान संघर्ष में US के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले, ‘हमारे दावे को किया गया स्वीकार
  • पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले, जानें कैसे हुआ हादसा
    पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले, जानें कैसे हुआ हादसा
  • भारत-रूस-चीन की तिकड़ी फिर दिखेगी साथ! BRICS में जो होगा…वो होगा असली ग्लोबल पावर बैलेंस
    भारत-रूस-चीन की तिकड़ी फिर दिखेगी साथ! BRICS में जो होगा…वो होगा असली ग्लोबल पावर बैलेंस
  • कार डिप्लोमेसी से ‘Melodi’ तक… इंटरनेट पर छाई मोदी- मेलोनी की दोस्ती
    कार डिप्लोमेसी से ‘Melodi’ तक… इंटरनेट पर छाई मोदी- मेलोनी की दोस्ती
  • Melodi Moment! पीएम मोदी ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, Video वायरल
    Melodi Moment! पीएम मोदी ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, Video वायरल
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
    ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
  • AI, डिफेंस, स्पेस… भारत-इटली इन सेक्टर में देंगे साथ, पीएम मोदी-जॉर्जिया मेलोनी का बयान
    AI, डिफेंस, स्पेस… भारत-इटली इन सेक्टर में देंगे साथ, पीएम मोदी-जॉर्जिया मेलोनी का बयान
  • ईरान युद्ध से लेकर होर्मुज स्ट्रेट तक… बीजिंग में पुतिन और जिनपिंग के बीच किन मुद्दों पर हुई
    ईरान युद्ध से लेकर होर्मुज स्ट्रेट तक… बीजिंग में पुतिन और जिनपिंग के बीच किन मुद्दों पर हुई
  • नॉर्वे के अखबार की घटिया हरकत, PM मोदी का नस्लवादी कार्टून छापकर उगला जहर! भड़के भारतीय
    नॉर्वे के अखबार की घटिया हरकत, PM मोदी का नस्लवादी कार्टून छापकर उगला जहर! भड़के भारतीय
  • ‘नामोनिशान मिटा देंगे…’, ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज, अराघची के बयान से भड़क उठेंगे ट्रंप
    ‘नामोनिशान मिटा देंगे…’, ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज, अराघची के बयान से भड़क उठेंगे ट्रंप
  • इटली में कुछ ऐसे हुआ पीएम मोदी का स्वागत, कलाकार बोले- ‘अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम…’
    इटली में कुछ ऐसे हुआ पीएम मोदी का स्वागत, कलाकार बोले- ‘अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम…’
  • ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलेंगे PM मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?
    ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलेंगे PM मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?
  • बांग्लादेश में भारतीय डिप्लोमैट की कैसे हुई मौत? दूतावास के अंदर शव मिलने से हड़कंप
    बांग्लादेश में भारतीय डिप्लोमैट की कैसे हुई मौत? दूतावास के अंदर शव मिलने से हड़कंप
  • भारत में जो एयरबेस हैं ही नहीं, उनको तबाह करने का किया PAK का दावा, इंटरनेट पर उड़ीं धज्जियां
    भारत में जो एयरबेस हैं ही नहीं, उनको तबाह करने का किया PAK का दावा, इंटरनेट पर उड़ीं धज्जियां
  • इटली में PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ किया डिनर, फिर एक ही कार में गए घूमने, PHOTOS
    इटली में PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ किया डिनर, फिर एक ही कार में गए घूमने, PHOTOS
  • रोमानियाई जेट ने एस्टोनिया के ऊपर उड़ रहे विमान को मार गिराया, यूक्रेनी ड्रोन होने का दावा
    रोमानियाई जेट ने एस्टोनिया के ऊपर उड़ रहे विमान को मार गिराया, यूक्रेनी ड्रोन होने का दावा
  • 200 मिसाइल लॉन्चर, 140 से ज्यादा जेट, 73 से ज्यादा वॉरशिप… रूस की न्यूक्लियर ड्रिल
    200 मिसाइल लॉन्चर, 140 से ज्यादा जेट, 73 से ज्यादा वॉरशिप… रूस की न्यूक्लियर ड्रिल
  • ट्रंप बोले- हमें फिर से करना होगा ईरान पर हमला, UAE का दावा- 48 घंटे में मार गिराए 6 ड्रोन्स
    ट्रंप बोले- हमें फिर से करना होगा ईरान पर हमला, UAE का दावा- 48 घंटे में मार गिराए 6 ड्रोन्स
  • ट्रंप के बाद पुतिन का चीन दौरा! जानें से पहले दिया बड़ा बयान, शी जिनपिंग के बारे में क्या कहा
    ट्रंप के बाद पुतिन का चीन दौरा! जानें से पहले दिया बड़ा बयान, शी जिनपिंग के बारे में क्या कहा
  • रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
    रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
  • बांग्लादेश में चरमपंथ के बढ़ते खतरे से मानवाधिकार संगठन फिक्रमंद
    बांग्लादेश में चरमपंथ के बढ़ते खतरे से मानवाधिकार संगठन फिक्रमंद
  • ‘हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी…’, नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
    ‘हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी…’, नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
  • ‘मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं…’, राजनाथ सिंह का इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम
    ‘मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं…’, राजनाथ सिंह का इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम
  • ईरान-अमेरिका की जंग को लेकर नॉर्वे में क्या बोले पीएम मोदी, जानें क्या दिया दुनिया को मैसेज?
    ईरान-अमेरिका की जंग को लेकर नॉर्वे में क्या बोले पीएम मोदी, जानें क्या दिया दुनिया को मैसेज?

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved