खेती-किसानी के साथ गांव में शुरू करना चाहते हैं रोजगार, इस योजना में भारी सब्सिडी देती है सरकार

खेती-किसानी के साथ गांव में शुरू करना चाहते हैं रोजगार, इस योजना में भारी सब्सिडी देती है सरकार


PMEGP Scheme:  आज के समय में गांव का युवा सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहना चाहता, वह अपने पैरों पर खड़ा होकर खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देखता है. इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए सरकार ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) जैसी शानदार योजना चला रही है. यह स्कीम उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो गांव में रहकर ही अपना छोटा या बड़ा उद्योग शुरू करना चाहते हैं.

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सरकार इसमें सिर्फ लोन ही नहीं देती. बल्कि भारी सब्सिडी भी मुहैया कराती है जिससे बिजनेस शुरू करने का बोझ आपके कंधों पर कम से कम रहे. अगर किसान भाई अपने गांव में ही रोजगार के अवसर पैदा करना चाहते हैं. तो यह सरकारी पहल तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है.

इन सेक्टर के लिए बड़ी आर्थिक मदद

इस योजना के तहत आप दो तरह के काम शुरू कर सकते हैं. मैन्युफैक्चरिंग यानी सामान बनाने का यूनिट या फिर सर्विस सेक्टर का काम. अगर आप कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट डालना चाहते हैं. तो सरकार आपको 50 लाख रुपये तक का लोन दिलाने में मदद करती है. वहीं सर्विस सेक्टर यानी सेवा क्षेत्र से जुड़े कामों के लिए 20 लाख रुपये तक के लोन का प्रावधान है.

इसका मतलब यह है कि आप अपनी पसंद और हुनर के हिसाब से दाल मिल, मसाला उद्योग, रिपेयरिंग सेंटर या कोई भी और छोटा कारखाना खोल सकते हैं. लोन की यह राशि सीधे बैंक के जरिए मिलती है. जिससे आपको अपनी मशीनरी खरीदने और शुरुआती सेटअप तैयार करने में कोई दिक्कत नहीं आती.

यह भी पढ़ें: जीरे की खेती कैसे करें? किसान जान लें आसान तरीका, होगी तगड़ी कमाई

ऐसे मिलती है सब्सिडी

PMEGP योजना की असली ताकत इसकी सब्सिडी है. जो आम लोगों को बिजनेस के प्रति प्रोत्साहित करती है. ग्रामीण इलाकों में रहने वाले सामान्य वर्ग के लोगों को प्रोजेक्ट की कुल लागत पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है. जबकि महिलाओं, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और पूर्व सैनिकों जैसे विशेष वर्गों के लिए यह सब्सिडी 35 प्रतिशत तक जाती है. इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप गांव में बिजनेस शुरू करते हैं. तो आपको लोन की एक बड़ी रकम वापस ही नहीं करनी पड़ती.

  • पात्रता की बात करें तो 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है.
  • मैन्युफैक्चरिंग में 10 लाख और सर्विस सेक्टर में 5 लाख से ऊपर के प्रोजेक्ट के लिए कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है. 

आवेदन की प्रोसेस

इस योजना से जुड़ना अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है क्योंकि पूरी प्रोसेस ऑनलाइन है. आपको बस आधिकारिक पोर्टल जन समर्थ https://www.jansamarth.in/prime-minister-employment-generation-program-scheme पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है. फिर अपनी बेसिक डिटेल्स और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होती है.

जैसे ही आपका आवेदन स्वीकृत होता है. बैंक लोन की प्रोसेस शुरू कर देता है और सब्सिडी की रकम भी आपके खाते से लिंक कर दी जाती है. बिजनेस शुरू करने से पहले सरकार ट्रेनिंग भी मुहैया कराती है जिससे आप अपने बिजनेस को बेहतर तरीके से चला सकें.

यह भी पढ़ें: गेंदे की खेती से तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं किसान, 90 से 120 दिन में ही आने लगेंगे पैसे



Source link