अगर आपके घर का पुदीना भी इस तपती धूप में अपनी रंगत खो रहा है और उसकी पत्तियां पीली होकर गिर रही हैं. तो अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. गार्डनिंग एक्सपर्ट्स ने एक ऐसा कमाल का गोल्डन रूल और आसान तरीका शेयर किया है, जिससे आपका सूखता हुआ पुदीना भी दोबारा एकदम फ्रेश और हरा-भरा हो जाएगा.

पुदीने को भीषण गर्मी से बचाने का सबसे पहला और जरूरी नियम है उसकी सही लोकेशन. दोपहर की सीधी और तेज धूप पुदीने की नाजुक पत्तियों को पूरी तरह झुलसा देती है. इसलिए अपने पुदीने के गमले को तुरंत किसी ऐसी जगह शिफ्ट करें जहां सुबह की सिर्फ दो-तीन घंटे की हल्की धूप आती हो और बाकी समय वहां अच्छी छांव रहे.
Published at : 09 Jun 2026 05:29 PM (IST)






