गर्मियों में खरबूजा खाना क्यों है जरूरी? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए इसके जबरदस्त फायदे

गर्मियों में खरबूजा खाना क्यों है जरूरी? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए इसके जबरदस्त फायदे


Muskmelon Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही लोग शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के फलों का सेवन करते हैं. आम और तरबूज की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, लेकिन एक ऐसा फल भी है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, यह फल खरबूजा है. दरअसल दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल के एक्सपर्ट्स ने खरबूजे को गर्मियों में बहुत फायदेमंद बताया है. उनका कहना है कि अगर रोजाना एक कटोरी खरबूजा खाया जाए तो यह शरीर को ठंडक देने के साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में भी मदद कर सकता है. फोर्टिस हॉस्पिटल के एक्सपर्ट्स ने बताया कि खरबूजा खासतौर पर महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म में इंसुलिन रिस्पाॅन्स और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. 

इंसुलिन और वजन कंट्रोल में मददगार खरबूजा 

डॉक्टरों के अनुसार खरबूजे में इनोसिटोल नाम का तत्व पाया जाता है, जिसे विटामिन बी8 भी कहा जाता है. हालांकि यह तकनीक रूप से विटामिन नहीं बल्कि एक तरह का नेचुरल शुगर अल्कोहल होता है, जो शरीर में सेल्स के काम को बेहतर बनाने में मदद करता है. उन्होंने बताया कि एक कटोरी खरबूजे में लगभग 500 से 600 मिलीग्राम इनोसिटोल पाया जाता है. यह शरीर में इंसुलिन की तरह कार्य क्षमता को बेहतर करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है. यही वजह है कि इससे पीसीओएस, इन्सुलिन रेजिस्टेंस और वजन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है. 

ये भी पढ़ें-PCOS Is Being Renamed To PMOS: महिलाओं की हार्मोनल समस्या PCOS का नया नाम अब PMOS, AIIMS डॉक्टर ने बताया क्यों जरूरी था बदलाव?

खरबूजा शरीर को रखता है हाइड्रेट 

गर्मियों में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है. ऐसे में खरबूजा शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद करता है. डॉक्टरों के अनुसार खरबूजे में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है. इसके साथ इसमें पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं. पोटेशियम शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने, मांसपेशियों के कामकाज और नर्व सिग्नल को सपोर्ट करने में मदद करता है. डॉक्टरों का कहना है कि यह किडनी फिल्ट्रेशन को सपोर्ट करता है और शरीर में पानी रुकने या ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकता है. 

पाचन और इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद 

खरबूजा फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. फाइबर डाइजेशन को धीमा और संतुलित करता है. जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है. इसके अलावा यह गट लाइनिंग और माइक्रोबायोम को भी सपोर्ट करता है. डॉक्टरों ने बताया कि खरबूजे में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन भी अच्छी मात्रा में मौजूद है. यह दोनों तत्व शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने, स्किन रिपेयर करने और सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद करते हैं. साथ ही शरीर में सूजन कम करने में भी इनकी भूमिका मानी जाती है.

ये भी पढ़ें-Cancer Shot India: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link