गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला


भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड टूर पर टी20 सीरीज जीतकर लौटी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके जज्बे और दृढ़शक्ति की तारीफ की. भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सौरव गांगुली के स्टाइल मएमीन लॉर्ड्स की बालकनी पर शर्ट उतारकर लहराई थी.

5 अगस्त-19 अगस्त तक खेली गई 7 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड 4-3 से जीता था, लेकिन आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. उस यादगार जीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की.

अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा – नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम से मुलाकात करके खुशी हुई. भारत की यह टीम इंग्लैंड दौरे से लौटी है, जहां भारत और इंग्लैंड की पुरुष मिक्स्ड डिसएबिलिटी टी20 सीरीज खेली गई. उनकी देश का सम्मान बढ़ाने की कोशिश उनका दृढ़ संकल्प भारत के युवाओं को प्रेरित करती है. भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं.

टीम इंडिया चाहे सीरीज हार गई, लेकिन सीरीज का अंत उसने यादगार अंदाज में किया. आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवरों में 206 रन लगा दिए थे. सबसे ज्यादा प्रभावित माजिद मैकग्रे की 331.58 के स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी ने किया. उन्होंने महज 19 गेंद में 68 रन जड़ डाले थे, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के आए.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम

जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 88 रनों पर सिमट गई थी और भारत 118 रनों से मैच जीत गया. भारत के लिए हिलाल अहमद वानी ने 4 विकेट झटके, जबकि जायेश परमार ने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उस धमाकेदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने भी लॉर्ड्स की बालकनी पर शर्ट लहराई थी.

यह भी पढ़ें:

नाइटक्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी, क्रिकेटर का वीडियो वायरल





Source link