टीसीएस के शेयरों में 9% की एतिहासिक गिरावट, कोविड काल के बाद सबसे बड़ा सिंगल-डे क्रैश

टीसीएस के शेयरों में 9% की एतिहासिक गिरावट, कोविड काल के बाद सबसे बड़ा सिंगल-डे क्रैश


TCS Share Crash: सबसे बड़ी IT कंपनियों की लिस्ट में से एक दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में बुधवार को 8% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. ये गिरावट मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान आई भारी गिरावट के बाद कंपनी के शेयर की सबसे बड़ी गिरावट है, जो एक ही दिन में देखने को मिली है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर TCS का शेयर 2,241.70 रुपये पर बंद हुआ. इससे पहले कंपनी के शेयर में पिछले दो बिजनेस सेशन के दौरान करीब 9% की वृद्धि देखी गई थी, लेकिन बुधवार की बिकवाली ने इस पूरी वृद्धि को खत्म कर दिया है.

ये भी पढ़ें: 28 गुना कम आबादी फिर भी भारत से बड़ा बाजार, जानिए छोटी जनसंख्या वाले दक्षिण कोरिया ने कैसे रचा इतिहास?

IT सेक्टर पर पड़ रहा गिरावट का असर
TCS में आई इस गिरावट का असर पूरे आईटी सेक्टर पर पड़ रहा है. आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी पर भी दबाव देखने को मिला. मंगलवार को निफ्टी आईटी इंडेक्स में 4% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी, जो मई 2026 के बाद उसकी सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त थी.

क्या बोले एक्सपर्ट्स
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार विशेषज्ञों का कहना है कि, TCS को 2,600 से 2,605 रुपये के स्तर पर मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद शेयर में तेज गिरावट आई है. इस बारे में बात करते हुए SBI सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक सुदीप शाह का कहना है कि, ‘शेयर कई महत्वपूर्ण तकनीकी स्तरों के कारण नीचे फिसल गया है, जो कमजोरी का संकेत है. 2,210 से 2,200 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है और इसके नीचे जाने पर गिरावट और तेज हो सकती है.’

ये भी पढ़ें: Temple Bond: कमाई का अनोखा मौका, मंदिरों में पैसा लगाकर हर महीने पाएं ब्याज, जारी हो सकते हैं सरकारी बॉन्ड्स

तो वहीं, INVasset PMS के बिजनेस हेड हर्षल दसानी का मानना है कि हाल ही में आई तेजी केवल एक अस्थायी उछाल थी. बाजार अब आईटी सेक्टर की धीमी वृद्धि, AI से बढ़ता कॉम्पिटीशन और मौजूदा वैल्यूएशन को ध्यान में रखते हुए शेयरों का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है.

निवेशकों की नजर
बता दें कि निवेशकों की नजर अब TCS के 52 हफ्ते के निचले स्तर 2,206 रुपये पर रहेगी. अगर शेयर इस स्तर से नीचे बंद होता है, तो इसमें और कमजोरी देखने को मिल सकती है. वहीं 2,400 से 2,450 रुपये का दायरा फिलहाल मुख्य रुकावट माना जा रहा है.



Source link