‘डरे हुए हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

‘डरे हुए हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा


एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को शॉकिंग हमला हुआ. उन पर 7 राउंड फायरिंग हुई. टाइगर श्रॉफ इस हमले में बाल-बाल बचे. हालांकि, दो लोग घायल हुए. सेलेब्स भी इस घटना से डरे हैं और उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. सेलेब्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही न्याय मिले.

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कहा, ‘मुझ समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है. मैं मुंबई में ही बड़ी हुई हूं. पिछले कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं. सैफ अली खान सर के घर में कोई घुस गया. सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई. मुझे डर लग रहा है. ये बहुत डरावना है. टाइग श्रॉफ एक ऐसा नाम हैं जो बिल्कुल विवादों में नहीं रहते हैं. वो बेचारे या तो वर्कआउट करते हैं या फिर डांस करते हैं. उन पर फायरिंग कैसे हो सकती है. मुझे कैमरे पर ये बोलते हुए डर भी लग रहा है कि कहीं कोई मेरे पीछे न आ जा.’

आगे उन्होंने कहा, ‘संभलकर रहना पड़ेगा. ये बहुत शॉकिंग है. बहुत डरावना है. रोहित सर के साथ भी हुआ है. मैं मुंबई को हमेशा से ही सुरक्षित शहर मानती हूं. लेकिन ऐसा कुछ होता है तो समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों होता है.’

अमोल पाराशर ने कहा ये

एक्टर अमोल पाराशर ने कहा, ‘बहुत ही डरावनी सिचुएशन है. जुहू में हैं अभी हम लोग और खबर जुहू की है. बहुत शॉकिंग है और डरावनी है. सब लोग डर जाते हैं. मेरे पेरेंट्स जब भी ये न्यूज सुनेंगे वो मुझे कॉल और मैसेज करेंगे कि कहां हो. बाहर तो नहीं जा रहे हो. ये दुर्भाग्यपूर्ण है. जिसने भी कानून तोड़ा है और गलत काम किया है वो पकड़ा जाना चाहिए. क्राइम को कम करने का तरीका ये ही है कि क्रिमिनल को पकड़ा जाए. गलत काम हुआ है और गलत काम की सजा मिलनी चाहिए.’

वहीं एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला और ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं उम्मीद करती हूं कि सब ठीक हो जाए. मैंने अभी तक खबर नहीं देखी है लेकिन मुझे किसी ने बताया है इसके बारे में. ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं उम्मीद करती हूं कि न्याय मिले. ये बहुत डरावना है. मैं विश्वास करना चाहती हूं कि मु्ंबई सुरभित है और आगे भी सुरक्षित रहेगा, मुंबई पुलिस की वजह से.’

एक्टर रणवीर शौरे ने लिखा- शॉकिंग और घिनौना. उम्मीद करता हूं कि सब सुरक्षित हों. जिन्होंने कानून तोड़ा है उनके लिए कोई दया नहीं. 



Source link