दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 28 मई की DU Law परीक्षा स्थगित

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 28 मई की DU Law परीक्षा स्थगित


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षा बकरीद के कारण स्थगित हुई.
  • लॉ फैकल्टी के छात्र ने परीक्षा रोकने की याचिका दायर की.
  • परीक्षा अब 4 जुलाई 2026 के बाद होगी.
  • छात्रों को नई तारीख सात दिन पहले बताई जाएगी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी छात्रों को बड़ी राहत मिली है.बकरीद यानी ईद-उल-जुहा के अवसर पर 28 मई 2026 को होने वाली परीक्षा अब 4 जुलाई के बाद आयोजित की जाएगी. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां विश्वविद्यालय ने कोर्ट को परीक्षा दोबारा आयोजित करने की जानकारी दी.

हाईकोर्ट में क्या हुआ

मामला उस समय सामने आया जब लॉ फैकल्टी के एक छात्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 28 मई को परीक्षा आयोजित करने के फैसले को चुनौती दी.छात्र का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा बकरीद की छुट्टी 28 मई घोषित की जा चुकी है, इसके बावजूद उसी दिन परीक्षा रखना छात्रों के साथ अन्याय है.

इस मामले की सुनवाई जस्टिस जसमीत सिंह की अदालत में हुई.सुनवाई के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया कि जो छात्र बकरीद के त्योहार में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा बाद में कराई जाएगी.

अब कब होगी परीक्षा

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अदालत को बताया कि 28 मई को होने वाली परीक्षा अब 4 जुलाई 2026 के बाद आयोजित की जाएगी.हालांकि नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. विश्वविद्यालय ने कहा कि संबंधित छात्रों को नई परीक्षा तिथि की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी.कोर्ट ने भी निर्देश दिया कि छात्रों को परीक्षा की नई तारीख कम से कम एक सप्ताह पहले भेजी जाए ताकि उन्हें तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके.

यह भी पढ़ें – दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, JAC दिल्ली 2026 रजिस्ट्रेशन ओपन

छात्रों ने उठाया मौलिक अधिकारों का मुद्दा

याचिका में कहा गया कि धार्मिक त्योहार के दिन परीक्षा आयोजित करना संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के खिलाफ है. छात्रों का तर्क था कि उन्हें परीक्षा और धार्मिक त्योहार के बीच चयन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 का हवाला देते हुए कहा गया कि सभी छात्रों को समान अवसर और धार्मिक स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.

किस परीक्षा को लेकर था विवाद

यह मामला इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स के छठे सेमेस्टर की “Public Policy and Administration” विषय की परीक्षा से जुड़ा हुआ था.यह परीक्षा 28 मई को निर्धारित थी, लेकिन बकरीद की छुट्टी घोषित होने के बाद छात्रों ने इसका विरोध किया. विश्वविद्यालय ने कहा है कि जो छात्र बकरीद के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें फैकल्टी ऑफ लॉ के डीन को ईमेल भेजकर जानकारी देनी होगी। इसके बाद उन्हें नई परीक्षा तिथि की सूचना अलग से भेजी जाएगी.

यह भी पढ़ें – CBSE रिजल्ट के बाद बढ़ी छात्रों की टेंशन, 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने मांगी अपनी कॉपियों की स्कैन कॉपी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link