देश में 250 रुपए का सिक्का जारी, 4 धातुओं से बनी है 35 ग्राम की क्वाइन

देश में 250 रुपए का सिक्का जारी, 4 धातुओं से बनी है 35 ग्राम की क्वाइन


आपने भी 10 और 20 रुपये का सिक्का तो जरूर देखा होगा. इन सिक्कों से आप सामान भी जरूर खरीदते होंगे, लेकिन अब देश में 250 रुपये का खास स्मारक सिक्का जारी किया गया है, जिसने अब हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अहम बात ये है कि सरकार ने 250 रुपये का सिक्का महान संगीतकार की 250वीं जयंती के मौके पर जारी किया है. 

दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक संगीत के महान कलाकार मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जंयती पर 250 रुपये का खास स्मारक सिक्का जारी किया है. अब जब से 250 रुपये का सिक्का जारी किया गया है तो लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल भी चल रहे हैं कि ये सिक्का आम लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं. ऐसे कई सवाल लोगों के मन में हैं.

लेन-देन के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल?

सबसे अहम सवाल ही यही है कि क्या 250 रुपये के सिक्के का इस्तेमाल आम लेन देन के लिए किया जा सकता है तो इसका जवाब है नहीं. आप इस सिक्के का इस्तेमाल आम खरीद-फरोख्त या फिर सामान्य भुगतान के लिए नहीं कर सकते हैं. हां, लेकिन अगर किसी को ये सिक्का खरीदकर अपने पास कलेक्शन के तौर पर रखना है तो आप India Government Mint की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. 

4 धातुओं से बना है क्वाइन

बता दें कि ये सिक्का 4 धातुओं को मिलाकर बनाया गया है. इसे चांदी, तांबे, निकेल और जस्ता के मिश्रण से तैयार किया गया है. कई लोगों को सिक्कों का कलेक्शन रखना पसंद होता है. इस सिक्के को आम लेन-देन के लिए इस्तेमाल तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन आप इसे अपने पास खरीदकर रख सकते हैं. 250 रुपये का सिक्का कल यानी 3 नवंबर 2026 को जारी किया गया है. अब अहम सवाल ये है कि आखिर 250 रुपये के सिक्के की कीमत कितनी है.  

कितनी कीमत है?

इसकी कीमत अलग-अलग तय होती है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लगभग 6985 के आसपास उपलब्ध कराया गया. स्मारक सिक्कों का इस्तेमाल आम लेन-देन के लिए नहीं, बल्कि यादगार के तौर पर किया जाता है.

कितने ग्राम का है सिक्का

जानने वाली बात ये है कि वाराणसी में IIT-BHU की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस खास सिक्के को जारी किया. इसके वजन की बात करें तो यह सिक्का 35 ग्राम का है. 

मक्का-गन्ना महंगा हुआ तो सरकार ने कहा- पहले खाना, फिर एथेनॉल



Source link