पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में बीच क्या LPG का भी बढ़ा रेट? यहां चेक करें ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में बीच क्या LPG का भी बढ़ा रेट? यहां चेक करें ताजा भाव


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं.
  • घरेलू सिलेंडर मार्च से ₹60 बढ़े, फिर स्थिर.
  • कमर्शियल सिलेंडर 1 मई को ₹993 बढ़ाए गए.
  • सरकार घरेलू एलपीजी पर भारी नुकसान झेल रही.

LPG Cylinder Price Today on May 24: देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच आज भी एलपीजी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. कल शनिवार को सीएनजी की  कीमतें भी बढ़ाई गई थीं. दिल्ली में कल सीएनजी के रेट में 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था. एलपीजी सिलेंडर की कीमतें देश में लंबे समय से स्थिर बनी हुई हैं.

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में मार्च के महीने में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से देश भर में घरेलू सिलेंडरों के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत तेल कंपनियों द्वारा 1 मई को बढ़ाई गई थी. उस दौरान रेट में सीधे 993 रुपये का भारी इजाफा किया गया था.

शहरवार चेक करें रेट

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 913.0 रुपये 3071.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 3194.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये 3202.5 रुपये
चेन्नई  928.5 रुपये 3237.0 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 3152.0 रुपये
अगरतला  1073.5 रुपये 3415.5 रुपये
अहमदाबाद 920.0 रुपये 3091.0 रुपये
भोपाल 918.5 रुपये 3077.0 रुपये
लखनऊ  950.5 रुपये 3194.0 रुपये

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज

घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए अच्छी बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उथल-पुथल के बावजूद भारत सरकार और तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतें मार्च के बाद से अब तक नहीं बढ़ने दी. पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से इस समय तेल कंपनियां घरेलू एलपीजी पर प्रति सिलेंडर भारी नुकसान उठा रही हैं. बावजूद इसके, सरकार ने इस बढ़ते खर्च का बोझ आम जनता की जेब पर नहीं डाला है. 

ऊपर से Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) के लाभार्थियों के लिए भी सरकार की तरफ से मिलने वाली 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी लगातार जारी है. इसके कारण गरीब परिवारों को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय दबाव के साल में 9 रीफिल तक राहत मिल रही है. 

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate: 10 दिनों में 3 बार रेट बढ़ने के बाद आज क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल? चेक करें रेट 



Source link