फाल्टा उपचुनाव: जहां TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां कांग्रेस नहीं ये पार्टी नंबर-2 पर

फाल्टा उपचुनाव: जहां TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां कांग्रेस नहीं ये पार्टी नंबर-2 पर


पश्चिम बंगाल के फाल्टा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा लगातार मजबूत स्थिति में बने हुए हैं. चुनाव आयोग की तरफ से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, 16 राउंड की मतगणना पूरी होने तक पांडा ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है. अब तक देबांग्शु पांडा को 94,460 वोट मिल चुके हैं. वह अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी और CPI(M) उम्मीदवार शंभुनाथ कुर्मी से 62,402 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. अब BJP की स्थिति और ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है.

इस चुनाव का सबसे बड़ा झटका तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लगता दिख रहा है. पार्टी के उम्मीदवार और इस सीट के पूर्व विधायक जहांगीर खान को अब तक सिर्फ 5,134 वोट मिले हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए उनकी जमानत जब्त होने की संभावना जताई जा रही है. दरअसल उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ऐसी लग रहा था कि ये लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगी, जबकि आंकड़े पूरी तरह चौंका रहे हैं. टीएमसी के पीछे हटने के बावजूद कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि दूसरे नंबर सीपीआईएम के प्रत्याशी हैं.  

ये भी पढ़ें: केरल में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किया ‘शुभेंदु अधिकारी वाला काम’, भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव

अगर आगे के राउंड में भी यही रुझान बने रहते हैं, तो यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है. खासकर BJP की बढ़त और CPI(M) की वापसी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. हालांकि अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है और अंतिम नतीजों के लिए बाकी राउंड की गिनती का इंतजार किया जा रहा है. सभी पार्टियों की नजर अब अगले चरणों की काउंटिंग पर टिकी हुई है. 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में फाल्टा से AITC के शंकर कुमार नशकर को जीत मिली थी, जबकि 2016 में  AITC के तमनोश खोष को जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: RCC कोचिंग वाले मोटेगांवकर का नया Video, छात्रों पर छिड़का पानी, AIIMS में एडमिशन का किया दावा



Source link