बर्मिंघम में इंग्लैंड को चुप कराने के बाद क्या बोले शुभमन गिल, किसे दिया जीत का श्रेय?

बर्मिंघम में इंग्लैंड को चुप कराने के बाद क्या बोले शुभमन गिल, किसे दिया जीत का श्रेय?


Shubman Gill Statement After Edgbaston Test: भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड को पहली बार हरा दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 58 सालों में पहली बार जीत हासिल की है. इस मैच में गिल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर कुल 430 रन बनाए. शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट जीतने पर कहा कि ‘पहले टेस्ट के बाद हमने जो कुछ बोला था, वो हमने करके दिखाया’.

गिल ने किसे दिया जीत का क्रेडिट?

शुभमन गिल ने कहा कि हमारी बॉलिंग और फील्डिंग शानदार रही. हमें पता था कि अगर हम इस विकेट पर 400 से 500 रन बना लेते हैं तो हम मैच में बने रहेंगे. गिल ने आगे कहा कि हर बार ऐसा नहीं होगा कि हम इतने सारे कैच छोड़ेंगे. कप्तान ने गेंदबाजों की तरीफ करते हुए कहा कि ‘बॉलर्स ने काफी दिल से गेंदबाजी की, जिस तरह वो गेंद को दोनों तरफ घुमा रहे थे, सही जगह और सही लंबाई पर गेंद डाल रहे थे, इस तरह के विकेट पर ऐसी गेंदबाजी करना काफी मुश्किल रहता है’.

गिल ने सीरीज में बनाए 430 रन

शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि ‘मैं अपने खेल को लेकर काफी कंफर्टेबल महसूस कर रहा हूं. अगर मेरे योगदान से ये सीरीज जीत जाते हैं तो मुझे बहुत खुश होगी. हर दिन मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है’. शुभमन गिल ने आगे कहा कि ‘मैं पहले भी कह चुका हूं मैं जब खेलता हूं तो मैं एक बल्लेबाज के तौर पर ही खेलना चाहता हूं और खेलते वक्त मैं एक बल्लेबाज के तौर पर रिस्क भी ले सकता हूं. अगर आप कप्तान के तौर पर सोचते हैं तब आप रिस्क नहीं ले पाते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि बल्लेबाज के तौर पर कभी-कभी रिस्क लेना जरूरी हो जाता है’.

यह भी पढ़ें

पिता का निधन, फिर 6 महीने बाद सिर से उठ गया बड़े भाई का हाथ; यहां जानें आकाशदीप की दर्द भरी दास्तां





Source link