IRCTC Onam Vacation Special Golden Triangle Tour Package 2026: अगर आप अगस्त के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद है, क्योंकि अब आप कम पैसों में देश के कई हिस्सों में घूम सकते हैं. दरअसल, ओणम की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन एक विशेष टूर पैकेज लेकर आया है.”ओणम वेकेशन स्पेशल टूर – गोल्डन ट्रायंगल विद अहमदाबाद एंड स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” नाम से शुरू किए जा रहे इस पैकेज के तहत पर्यटकों को भारत के कई प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी.
कब शुरू होगी यह स्पेशल जर्नी?
यह यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए आयोजित की जाएगी. कुल 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा की शुरुआत 22 अगस्त 2026 को होगी. यात्रा के दौरान पर्यटक अहमदाबाद, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आगरा, दिल्ली और जयपुर जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे. टूर का पैकेज कोड SZBG42 रखा गया है. ट्रेन त्रिवेंद्रम नॉर्थ से रवाना होगी और कोल्लम, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरानूर जंक्शन, कोझिकोड, कन्नूर और मंगलुरु जंक्शन जैसे स्टेशनों से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे.
किन- किन जगहों पर घूम सकेंगे आप
यात्रा के दौरान अहमदाबाद में अक्षरधाम मंदिर, अडालज स्टेपवेल, साबरमती आश्रम और रानी की वाव का भ्रमण कराया जाएगा. इसके अलावा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का अवसर मिलेगा. दिल्ली में लाल किला, राजघाट, लोटस टेंपल, कुतुब मीनार और इंडिया गेट शामिल हैं. वहीं आगरा में ताजमहल तथा जयपुर में आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर और हवा महल की सैर कराई जाएगी.
इसे भी पढ़ें- मां कामाख्या के दर्शन करने हैं तो IRCTC ले आया बेहतरीन प्लान, मात्र 2550 में मिल रहा पूरा पैकेज
कितना पड़ेगा इसके लिए खर्च?
अब बात करते हैं असली मुद्दे की कि आपकी जेब पर इसके लिए कितना खर्च आएगा. यात्रियों की सुविधा के लिए पैकेज को चार कैटेगरी में बांटा गया है. इकोनॉमी कैटेगरी का किराया 21,190 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है. स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए 31,720 रुपये, कम्फर्ट कैटेगरी के लिए 37,570 रुपये और सुपीरियर कैटेगरी के लिए 52,870 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है. बच्चों के लिए भी अलग रियायती दरें तय की गई हैं.
Make your Onam holidays memorable with a trip that
has it all, from the timeless charm of the Golden
Triangle to the colossal wonder of the Statue of Unity.
Packages start at ₹21,190. Reserve your seat today.https://t.co/iWma5EAjsS@GujaratTourism @tourism_delhi @RailMinIndia pic.twitter.com/VPp8EAD1PC— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) June 16, 2026
क्या- क्या चीजें इसमें शामिल?
पैकेज में ट्रेन यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, शाकाहारी भोजन, यात्रा बीमा, टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा व्यवस्था और सभी लागू कर शामिल हैं. हालांकि स्मारकों के प्रवेश शुल्क, व्यक्तिगत खर्च, रूम सर्विस, एडवेंचर गतिविधियां और स्थानीय गाइड जैसी सुविधाएं पैकेज में शामिल नहीं होंगी. इस टूर के लिए इच्छुक यात्रियों को यात्रा पूरी होने के बाद एलटीसी प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पात्र कर्मचारी इसका लाभ उठा सकेंगे.
इसे भी पढ़ें-Divya Dakshin Yatra: सिर्फ 15K में पूरा साउथ इंडिया घुमा रहा IRCTC, खाने-पीने और रहने के साथ 8 रात का रहेगा ट्रिप






