Home Cleaning Tips : घर को सुंदर और साफ-सुथरा रखना हर किसी के लिए जरूरी होता है, लेकिन कई बार हमारी मेहनत के बाद भी फर्श की टाइल्स पर जिद्दी दाग और पीली परतें बनी रहती हैं. चाहे आप रोज झाड़ू-पोछा लगाएं या साफ-सुथरे रखने की कोशिश करें, इन दागों से छुटकारा पाना मुश्किल लगता है. समय के साथ फर्श पर धूल-मिट्टी, पानी के दाग और रोजमर्रा के इस्तेमाल से टाइल्स का रंग फीका पड़ने लगता है. कई बार यह पीली परतें और दाग इतने जिद्दी हो जाते हैं कि नॉर्मल पोछा लगाने से नहीं हटते हैं. ऐसे में घर की खूबसूरती और साफ-सफाई का पूरा असर भी फीका पड़ जाता है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने फर्श की टाइल्स को चमकदार और दाग फ्री बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि रोज पोछा लगाने के बाद भी फर्श पर लगे टाइल्स पीले हो रहे हैं तो कौन सी ट्रिक काम आएगी.
फर्श पर लगे टाइल्स पीले हो रहे हैं तो कौन सी ट्रिक आएगी काम?
1. सफेद सिरका – सफेद सिरका एक नेचुरल और बहुत ही असरदार क्लीनर है. इसमें हल्का एसिड होता है, जो जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है. इसका यूज करने के लिए एक बाल्टी पानी में एक ढक्कन सफेद सिरका मिलाएं. इसके बाद पोछे को इस पानी में भिगोकर फर्श साफ करें. साथ ही ज्यादा दाग वाले हिस्सों पर सीधे सिरके का पानी डालकर कपड़े से पोंछें. इससे न सिर्फ दाग हटेंगे, बल्कि बैक्टीरिया भी खत्म होंगे और फर्श चमकदार बनेगा.
2. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट – बेकिंग सोडा घर के कई कामों में मदद करता है और फर्श की सफाई में भी मदद कर सकता है. इसे यूज करने के लिए बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसे दाग वाले हिस्सों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें फिर हल्के हाथों से स्पंज या कपड़े से रगड़ें और पानी से धो दें. यह तरीका पुराने दाग और जमी गंदगी को आसानी से हटाने में मदद करता है.
3. नींबू का रस – नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग हटाने में मदद करता है और फर्श को ताजगी भी देता है. इसे यूज करने के लिए नींबू निचोड़कर उसका रस पानी में मिलाएं इस पानी में पोछा भिगोकर फर्श पोंछें. ज्यादा दाग वाली जगह पर नींबू का रस सीधे स्प्रे करें और कपड़े से पोंछें. नींबू का इस्तेमाल फर्श को नेचुरल फ्रेशनर भी बनाता है.
यह भी पढ़ें – Sweets Recipes with curdled milk : फटे दूध से सिर्फ पनीर नहीं बनता, बना सकते हैं इतनी सारी मिठाइयां
4. सेंधा नमक और शैम्पू – अगर फर्श पर जमी गंदगी और दाग बहुत पुराने हैं, तो यह नुस्खा बहुत मदद कर सकता है. इस ट्रिक को यूज करने के लिए एक बाल्टी में पानी डालें और उसमें 1 चम्मच सेंधा नमक और थोड़ा शैम्पू मिलाएं पोछा इस पानी में भिगोकर फर्श साफ करें. सूखने पर फर्श में नेचुरल चमक आ जाएगी.
रोजाना पोछा लगाना कितना जरूरी?
फर्श की सफाई रोजाना करना बहुत जरूरी है. रोजाना पोछा लगाने से गंदगी जमा नहीं होती और दाग बनने का खतरा कम हो जाता है, वहीं अगर कोई दाग छूट गया है, तो उसे तुरंत साफ करें. हल्के गुनगुने पानी से भी फर्श समय-समय पर साफ करना अच्छा रहता है.साथ ही टाइल्स की सफाई करते समय रबड़ के दस्ताने पहनना जरूरी है. इससे न सिर्फ आपके हाथ सुरक्षित रहेंगे बल्कि लंबे समय तक सफाई करने में आसानी होगी.
यह भी पढ़ें – Restless Legs Syndrome: रात को बिस्तर पर जाते ही पैरों में होती है झनझनाहट, इस बीमारी का है संकेत






