रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- ‘उनकी जगह किसी और को…’

रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- ‘उनकी जगह किसी और को…’


रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक सवाल अब भी बरकरार है- क्या रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे? BCCI मैनेजमेंट, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर की तरफ से इस सवाल का कोई पुख्ता जवाब नहीं आया है. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हिटमैन की जगह किसी और खिलाड़ी को जगह दी जानी चाहिए. 

रोहित भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं. वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. हिटमैन का वनडे क्रिकेट को जारी रखने का सीधा मतलब अगला वर्ल्ड कप खेलना है. कई मौकों पर रोहित विश्व कप में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. लेकिन टूर्नामेंट में उनके चुने जाने पर संशय बरकरार है. इसी पर मांजरेकर ने हिटमैन को लेकर बात की. 

क्या बोले संजय मांजरेकर?

मांजरेकर ने यशस्वी जायसवाल के शतकों को लेकर भी बात की. इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से संजय मांजरेकर ने कहा, “उनके पिछले 3 वनडे में 2 शतक हैं. यशस्वी जायसवाल के लिए थोड़ा मुश्किल है. इस मामले पर मैं बस इतना ही कहूंगा कि अगर सेलेक्टर्स ने रोहित को इस वनडे स्क्वाड में चुना है, तो मुझे उम्मीद है कि यह एक लॉन्ग-टर्म फैसला है, जिसमें वे रोहित के 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने की उम्मीद कर रहे हैं. उनके शामिल होने का सिर्फ यही कारण होना चाहिए.”

आगे कहा, “क्योंकि हम वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले, अगले 18 या 19 वनडे मैचों में रोहित के परफॉर्मेंस का आकलन नहीं करना चाहते. मुझे बस उम्मीद है कि सिलेक्टर्स के पास रोहित को लेकर लंबे समय के प्लान होंगे. नहीं तो यह उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को दे देनी चाहिए.”

रोहित शर्मा ने खेली अफगानिस्तान वनडे सीरीज 

हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आए थे. हिटमैन ने सीरीज के तीन मैचों में 16, 48 और 79 रनों की पारी खेली. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे थे. 

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोका तूफानी शतक, 6 छक्के लगाकर कर दिया बड़ा कारनामा



Source link