Sweet Corn Farming Tips: जैसे-जैसे अब दुनिया की सभी चीजों में बदलाव देखने को मिल रहा है वैसे ही अब खेती में भी यह बदलाव नजर आ रहा है. खेती अब सिर्फ पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहने का काम नहीं रही है. अब देश के तमाम किसान ऐसी फसलों की तलाश में हैं जो कम समय में तैयार हों और बाजार में अच्छी कीमत भी दिलाएं. इसी वजह से स्वीट कॉर्न की खेती में तेजी देखने को मिल रहे है.
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फसल लगभग 70 से 80 दिनों में तैयार हो जाती हैं. जिससे किसान एक साल में कई बार खेती कर सकते हैं. होटल, रेस्टोरेंट, फूड प्रोसेसिंग यूनिट और सुपरमार्केट में इनकी लगातार मांग बनी रहती है. जिस वजह से सामान्य मक्के की तुलना में इनकी खेती किसानों को बेहतर मुनाफा देने वाली मानी जाती है. किसान भाई जान लें कैसे इससे हर सीजन कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा.
बाजार में हमेशा रहती है मांग
स्वीट कॉर्न ऐसी फसलें हैं जिनकी मांग शहरों से लेकर बड़े फूड चेन तक लगातार बनी रहती है. स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल स्नैक्स, सूप, सलाद और प्रोसेस्ड फूड में बड़े पैमाने पर किया जाता है. इसकी कटाई सामान्य मक्के से पहले कर ली जाती है.
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बीमार पड़ सकती हैं मछलियां, जानिए जुलाई के महीने में कैसे करें तालाब की देखभाल
इसलिए खेत जल्दी खाली हो जाता है और अगली फसल लगाने का मौका मिल जाता है. यही वजह है कि कई किसान इन्हें एक्सट्रा इनकम के ऑप्शन के तौर पर अपना रहे हैं. फसल में समय कम होने से खराब मौसम का जोखिम भी दूसरी फसलों के बनिस्बत कम रहता है.
एक ही खेत से कई बार कमाई का मौका
करीब ढाई महीने में तैयार होने वाली इस फसल की ताकत इसका कम वक्त ही है. इस वजह से किसान साल में दो से तीन बार उत्पादन ले सकते हैं. अगर सिंचाई और बाकी चीजों का हिसाब सही रखा जाए तो प्रति एकड़ अच्छा उत्पादन हासिल किया जा सकता है.
आगे चलकर बढ़ेगी और डिमांड
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती शहरी मांग और प्रोसेस्ड फूड सेक्टर के बढ़ने के चलते आने वाले सालों में स्वीट कॉर्न की खेती और ज्यादा फायदा देगी. ऐसे में जो आने वाले वक्त में और भी किसान इस खेती में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में आपके घर के गार्डन को रंगीन बना देंगे ये फूल, बेहद आसान है इन्हें उगाना






