2 पारी में होगी यूपी के स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं, जानें कैसा रहेगा मूल्यांकन पैटर्न

2 पारी में होगी यूपी के स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं, जानें कैसा रहेगा मूल्यांकन पैटर्न


UP School Half Yearly Exam: उत्तर प्रदेश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अर्धवार्षिक परीक्षा और मूल्यांकन के संबंध में सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं. निर्धारित समय सारणी के अनुसार परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी.

2 पारियों में होगी परीक्षाएं

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षा रोजाना दो पारियों में कराई जाएगी. जिसमें पहली पारी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी. परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापकों और विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है. प्रश्न पत्रों के वितरण, परीक्षा की गोपनीयता और मूल्यांकन की व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी.

क्या रहेगा मूल्यांकन का पैटर्न?

कक्षा 1 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन पूरी तरह मौखिक रूप से कराया जाएगा, जो 21 नवंबर को होगा. वहीं कक्षा 2 और 3 के लिए लिखित एवं मौखिक परीक्षा का वेटेज 50-50 प्रतिशत निर्धारित किया गया है. जबकि कक्षा 4 और 5 की लिखित परीक्षा का 70 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा का 30 प्रतिशत वेटेज रखा गया है, जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी तरह लिखित रूप से संपन्न कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें-UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC लोअर PCS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास ऐसे भरें फॉर्म

कक्षा 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल

  • कक्षा 2- 17 नवंबर को पहली पारी में गणित की परीक्षा होगी. वहीं 18 नवंबर को दूसरी पारी में अंग्रेजी और 19 नवंबर को पहली पारी में हिंदी की परीक्षा होगी. इसके बाद 21 नवंबर को मौखिक परीक्षा कराई जाएगी.
  • कक्षा 3- 17 नवंबर को पहली पारी में गणित की परीक्षा और दूसरे पारी में संस्कृत, उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी. जबकि 18 नवंबर को पहली पारी में हिंदी और दूसरी पारी में अंग्रेजी की परीक्षा होगी. 19 नवंबर को पहली पारी में सामाजिक विषय और दूसरी पारी में कला, संगीत और 20 नवंबर को पहली पारी में कार्यानुभव, नैतिक शिक्षा का पेपर होगा. 21 नवंबर को मौखिक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी.
  • कक्षा 4 और 5-  इन दोनों कक्षाओं का शेड्यूल समान है. 17 नवंबर को हिंदी और संस्कृत, उर्दू, 18 नवंबर को सामाजिक विषय और अंग्रेजी, 19 नवंबर को गणित और कला-संगीत और 20 नवंबर को कार्यानुभव, नैतिक शिक्षा की परीक्षा होगी. 21 नवंबर को सभी विषयों की मुख्य परीक्षा कराई जाएगी.
  • कक्षा 6- 17 नवंबर को कक्षा 6 की पहली पारी में हिंदी और दूसरी पारी में संस्कृत और उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी. 18 नवंबर को सामाजिक विषय और अंग्रेजी की परीक्षा कराई जाएगी. 19 नवंबर को गणित और कला संगीत की परीक्षा होगी. वहीं 20 नवंबर को पहली पारी में विज्ञान और दूसरी पारी में पर्यावरण अध्ययन तथा 21 नवंबर को बेसिक क्राफ्ट, कृषि, गृह शिल्प और खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी.
  • कक्षा 7 और 8- 17 नवंबर को पहली पारी में विज्ञान और दूसरी पारी में संस्कृत, उर्दू का पेपर होगा. 18 नवंबर को सामाजिक विषय और अंग्रेजी का पेपर होगा.  19 नवंबर को गणित और कला, संगीत, 20 नवंबर को पहली पारी में हिंदी और दूसरी पारी में पर्यावरण अध्ययन तथा 21 नवंबर को बेसिक क्राफ्ट, कृषि, गृह शिल्प और खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षा निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें-भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का मौका, AFCAT 2027 के लिए निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link