986 रन, 59 छक्के और 96 चौके… टूट गए सारे रिकॉर्ड, IPL 2026 के एक दिन में लिख गया नया इतिहास

986 रन, 59 छक्के और 96 चौके… टूट गए सारे रिकॉर्ड, IPL 2026 के एक दिन में लिख गया नया इतिहास


IPL 2026 Single Day Record: 25 अप्रैल (शनिवार) 2026 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में वो देखने को मिला, जो बीते 18 सालों में नहीं हो सका. टूर्नामेंट के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया. बीते दिन डबल हेडर देखने को मिला, जिसमें पहले दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच हुआ. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला देखने को मिला. 

पंजाब ने किया ऐतिहासिक रन चेज 

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए केएल राहुल ने 152 रनों की पारी खेली. फिर रन चेज के लिए उतरी पंजाब ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज करते हुए सिर्फ 18.5 ओवर में 265/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली. 

हैदराबाद ने भी किया कमाल 

शाम के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बोर्ड पर लगाए. वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 103 रन बनाए. फिर चेज के लिए मैदान पर उतरी हैदराबाद ने सिर्फ 18.3 ओवर में 229/5 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. 

बन गए 986 रन, टूटा पिछला रिकॉर्ड 

दोनों मैचों को मिलाकर शुक्रवार को 986 रन बने, जिससे पिछला रिकॉर्ड टूट गया. दिल्ली में 529 रन और फिर जयपुर में 457 रन बने. इससे पहले आईपीएल के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड 27 अप्रैल, 2024 को दर्ज हुआ था, जब कुल 899 रन बने थे. यह कमाल दिल्ली और मुंबई व  लखनऊ और राजस्थान के मैचों के साथ हुआ था. 

सबसे ज्यादा छक्के लगने का भी टूटा रिकॉर्ड 

एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनने के साथ-साथ सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड भी टूट गया. शनिवार को 59 छक्के लगे. इससे पिछला रिकॉर्ड 53 छक्कों का था. छक्कों के अलावा दोनों मैचों में 96 चौके भी देखने को मिले. इस तरह क्रिकेट फैंस के लिए शनिवार का दिन यादगार बना. 

 

यह भी पढ़ें: ‘हमने बहुत सारे कैच…’, SRH के खिलाफ राजस्थान को क्यों मिली हार? रियान पराग ने एक लाइन में दिया जवाब



Source link