Akshaya Tritiya 2026 Wishes: आज अक्षय तृतीया है. अक्षय तृतीया हिंदू पंचांग की उन दुर्लभ तिथियों में से एक मानी जाती है, जब सूर्य और चंद्रमा दोनों अपने उच्च प्रभाव में माने जाते हैं, इसलिए इस दिन किए गए शुभ कार्यों के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती. शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर दान, जप, तप और निवेश का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसे अक्षय फल देने वाला दिन कहा गया है. अर्थात इस दिन किए गए पुण्य और प्रयास लंबे समय तक सकारात्मक परिणाम देते हैं.
यही कारण है कि लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदने के साथ-साथ जल से भरे घड़े, अन्न और वस्त्र का दान भी करते हैं, यह दिन सिर्फ परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे नई शुरुआत का दिन कहा जाता है. अक्षय तृतीया पर परशुराम जी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी संग विष्णु जी की पूजा भी की जाती है. अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपनों को ये शानदार मैसेज भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
अक्षय रहे सुख आपका
अक्षय रहे धन आपका
अक्षय रहे प्रेम आपका
अक्षय रहे स्वास्थ्य आपका
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
आपके घर पर हर सुबह मां लक्ष्मी का आगमन हो,
परेशानियां न आएं कभी जीवन में, दुखों का गमन हो
शुभ अक्षय तृतीया
सोने सा चमकता रहे आपका सौभाग्य
चांदी की चमक जीवन में लाए खुशियों की बहार
शुभ हो आपका अक्षय तृतीया का त्योहार
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका व्यापार
परिवार में बना रहे अटूट प्रेम व्यवहार
धन से झोली भरा रहे और पैसों की हो जाए बौछार
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया का दिन लाए खुशियों की बहार
जीवन में कभी न हो धन-समृद्धि की कमी इस बार
समृद्धि व सिद्धी का यह पर्व आप सभी के
जीवन में अपार सुख, सौभाग्य और उत्तम
स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है
हैप्पी अक्षय तृतीया 2026
अक्षय तृतीया लाए आपके जीवन में सफलता की नई शुरुआत
हर दिन हो शुभ और हर क्षण मंगलमय
शुभ अक्षय तृतीया
जीवन में सफलता आपके कदम चूमे,
धन का लगे अंबार, मिले अपनों का प्यार,
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






