घर पर है नीम का पौधा तो ऐसे बनाएं जैविक कीटनाशक, हजारों रुपये कम हो जाएगी खेती की लागत

घर पर है नीम का पौधा तो ऐसे बनाएं जैविक कीटनाशक, हजारों रुपये कम हो जाएगी खेती की लागत


Neem Insecticide: आज के समय में केमिकल से बने कीटनाशकों की बढ़ती कीमत और उनके दुष्प्रभाव किसानों के लिए एक चुनौती बनते जा रहे हैं. ऐसे में आपके घर या खेत के आसपास कोई नीम का पेड़ या पौधा है तो वह किसी खजाने से कम नहीं है. आप उसका इस्तेमाल करके आसानी से एक प्रभावी जैविक कीटनाशक बना सकते हैं. यह न केवल सस्ता विकल्प होगा, बल्कि फसल और खेत की मिट्टी के लिए भी सुरक्षित होता है.

क्यों खास है नीम

नीम में कीटनाशक गुण पाए जाते हैं, जिसमें मौजूद Azadirachtin नामक तत्व कीटों की वृद्धि को रोकता है. यह कीटों को मारने के बजाय उन्हें कमजोर कर देता है, जिससे वे फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाते. यही कारण है कि इसे एक सुरक्षित और टिकाऊ जैविक कीटनाशक माना जाता है.

घर पर कीटनाशक बनाने की विधि

इसे घर पर बनाने के लिए सबसे पहले आप ताजी पत्तियों को तोड़कर उन्हें अच्छे से धो लें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को पानी में मिलाकर कुछ घंटों या रातभर के लिए छोड़ दें, ताकि इसके गुण अच्छी तरह से पानी में घुल-मिल जाएं. इसके बाद इस तैयार घोल को छानकर स्प्रे पंप में भर लें और फसलों पर छिड़काव करें. इसी प्रकार से नीम के बीज यानी निम्बोली का भी इस्तेमाल किया जाता है. इन्हें कूटकर पानी में भिगो दिया जाता है और फिर तैयार घोल का उपयोग किया जाता है.

यह भी पढ़ें – किसान भाई शुरू करें जीरो बजट फार्मिंग, नोट छापने की मशीन बन जाएगी खेती

क्या होते हैं इसके फायदे

नीम से बने इस जैविक कीटनाशक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और मिट्टी की उर्वरता को नुकसान नहीं पहुंचाता. जहां केमिकल से बने कीटनाशक लंबे समय में जमीन की गुणवत्ता को खराब कर सकते हैं, वहीं नीम आधारित घोल मिट्टी को सुरक्षित बनाए रखता है. इसके अलावा, इससे फसल पर किसी तरह का जहरीला अवशेष नहीं रहता, जिससे यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित होता है.

कुछ जरूरी बातें

  • छिड़काव सुबह या शाम के समय करें.
  • हर 7 से 10 दिन के अंतराल पर इसका उपयोग करना बेहतर रहता है.
  • घोल हमेशा ताजा बनाकर ही इस्तेमाल करें.
  • स्प्रे से पहले घोल को अच्छी तरह छान लें.
  • यह लगभग सभी तरह की फसलों पर उपयोग किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें –  5 लाख में ये काम शुरू कर सकते हैं किसान, 60% सब्सिडी देती है मोदी सरकार

 



Source link