इस ‘भारतीय’ क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला

इस ‘भारतीय’ क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला


कनाडा क्रिकेट टीम के कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा पर गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े होने के गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप हैं कि गिरोह की मदद से मैनेजमेंट पर बाजवा को नेशनल टीम का कप्तान बनाने का दबाव बनाया गया, जिन खिलाड़ियों ने विरोध किया तो उन्हें भी धमकी दी गई. ICC की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई भी दिलप्रीत के खिलाफ जांच कर रही है, उन पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप है. ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ा हुआ है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका ने की थी.

भारतीय मूल के दिलप्रीत सिंह बाजवा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से 3 हफ्ते पहले ही कप्तान बनाया गया था. 17 अप्रैल को जारी जारी रिपोर्ट में कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने दावा किया कि बाजवा को कप्तान बनाने के लिए संगठित गिरोह दबाव बना रहा था. इसमें ये भी कहा गया है कि कुछ खिलाड़ियों को भी धमकी दी गई, जिससे टीम मैनेजमेंट पर दबाव बना और बाजवा को कप्तानी दी गई.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कनाडा क्रिकेट टीम में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियां बढ़ती जा रही है. 2025 में एक टूर्नामेंट जीतने के बाद कुछ प्लेयर्स ने टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को बाजवा को कप्तान बनाने के लिए धमकी दी. इसके बाद उस खिलाड़ी ने स्वयं को टूर्नामेंट से हटा लिया और इसके पीछे का कारण अपनी सुरक्षा को खतरा बताया.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले 4 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा, कौन है नंबर-1

खिलाड़ियों को दी गई धमकी

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जब दिलप्रीत सिंह बाजवा को कप्तान बनाए जाने का कुछ प्लेयर्स ने विरोध किया तो उन्हें भी गैंगस्टर के नाम से धमकी मिली. इससे टीम का माहौल बदल गया, खिलाड़ियों में डर बन गया. वहीं बाजवा पर एक जांच भी चल रही है, उनपर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में एक संदिग्ध गेंद डालने के कारण ICC की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जांच शुरू की है.

यह भी पढ़ें- ‘Cute Cute’, अर्शदीप सिंह ने लिए युजवेंद्र चहल के लिए मजे; इस एक्ट्रेस से जुड़ा है मामला; देखें वीडियो

पूर्व कोच खुर्रम चौहान का कहना है कि बाजवा पर आरोप लगाने के बाद उनके घर पर भी 2 बार गोलीबारी हुई है. दिलप्रीत सिंह बाजवा ने प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के बटाला से ली, वह 2020 में कनाडा चले गए. हालांकि अभी जांच जारी है और कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं.



Source link