Hindi Panchang, 20 अप्रैल 2026: वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी संकर्षण विनायक चतुर्थी और सोमवार है. गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए चतुर्थी तिथि सौभाग्यदायक मानी जाती है. मान्यता है इसके प्रभाव से समस्त कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होते हैं और साधक को सफलता मिलती है. इस दिन मातंगी जयंती भी मनाई जा रही है.
आज का व्रत
वैशाख संकर्षण चतुर्थी व्रत गणेश जी को समर्पित है. इस दिन सूर्योदय से अगले दिन सूर्य के उदय होने तक व्रत का पालन किया जाता है. विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा देखना वर्जित है. ऐसा करने पर झूठ का कलंक लग सकता है.
19 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 19 April 2026)
| तिथि |
तृतीया (19 अप्रैल 2026, सुबह 10.49 – 20 अप्रैल 2026, सुबह 7.27, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू) |
| वार | सोमवार |
| नक्षत्र | रोहिणी |
| योग | सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि योग |
| सूर्योदय | सुबह 6.01 |
| सूर्यास्त |
शाम 6.44 |
| चंद्रोदय |
सुबह 6.53 |
| चंद्रोस्त |
रात 09.09 |
| चंद्र राशि |
वृषभ |
- चौघड़िया मुहूर्त
| सुबह का चौघड़िया | |
| शुभ | सुबह 09.05 – सुबह 10.43 |
| शाम का चौघड़िया | |
| लाभ | शाम 6.40 – रात 08.12 |
- राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
| राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) | सुबह 7.28 – सुबह 09.05 |
| यमगण्ड काल | सुबह 10.43 – दोपहर 12.20 |
| गुलिक काल |
दोपहर 1.58 – दोपहर 3.35 |
| भद्रा काल | शाम 5.49 – सुबह 4.14, 21 अप्रैल |
- ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 20 April 2026)
| सूर्य | मेष |
| चंद्रमा | वृशभ |
| मंगल | मीन |
| बुध | कुंभ |
| गुरु | मिथुन |
| शुक्र | मेष |
| शनि | मीन |
| राहु | कुंभ |
| केतु | सिंह |
20 अप्रैल 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.
मेष राशि (Aries)
पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे, घर के रेनोवेशन की योजना बन सकती है.
परिवार में बुजुर्गों की सेवा से शांति मिलेगी, जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे और मानसिक सुकून रहेगा.
वृषभ राशि (Taurus)
सामाजिक कार्यों में सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नई पहचान बनेगी और मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है. परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा, पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और सेहत अच्छी बनी रहेगी.
मिथुन राशि (Gemini)
विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता जरूरी है, कानूनी मामलों और धन विवादों को समझदारी से सुलझाना होगा. जीवनसाथी से पारदर्शिता रखें, तनाव और सिरदर्द की समस्या हो सकती है इसलिए सावधानी जरूरी है.
कर्क राशि (Cancer)
आज भागदौड़ और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, नौकरी में मनपसंद काम मिलने से संतोष मिलेगा. जीवनसाथी को सरप्राइज देने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन थकान महसूस हो सकती है
सिंह राशि (Leo)
बिजनेस में उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. परिवार में विवाह के संकेत हैं, पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहने की जरूरत है.
कन्या राशि (Virgo)
नया वाहन खरीदने और अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं.ऑफिस में सावधानी रखें, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सतर्कता जरूरी है.
तुला राशि (Libra)
दिन सामान्य रहेगा लेकिन धैर्य जरूरी है, शेयर मार्केट में निवेश से नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन हो सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
उलझनों और तनाव से दिन प्रभावित रहेगा, राजनीति और बिजनेस में सोच-समझकर कदम उठाएं. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, सेहत में गिरावट और बेचैनी महसूस हो सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं. ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है, लेकिन बदलते मौसम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
मकर राशि (Capricorn)
बिजनेस में पुरानी योजनाएं सफल होंगी, घूमने का प्लान बन सकता है लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं. खर्च बढ़ सकता है, रिश्तों में संतुलन रखें और खानपान में संयम बनाए रखें.
कुंभ राशि (Aquarius)
नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें, कार्यक्षेत्र में बुद्धि और कूटनीति से सफलता मिलेगी. परिवार में मतभेद से बचें, धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति प्राप्त होगी.
मीन राशि (Pisces)
कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें, नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा और मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं.दाम्पत्य जीवन में सुखद समाचार मिलेगा, मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा.
आज का उपाय
5 गोमती चक्र को हल्दी से पीला करके भगवान गणेश के चरणों में अर्पित करें और पूजा के बाद इन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें. मान्यता है इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं
आज का लकी कलर
पीला, लाल, सफेद, सिल्वर रंग के वस्त्र पहन सकते हैं
Shani Dev: शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






