खेती से हर दिन बरसेगा पैसा, ये खास फॉर्मूला अपनाएं और 2 एकड़ से रोज कमाएं 2000

खेती से हर दिन बरसेगा पैसा, ये खास फॉर्मूला अपनाएं और 2 एकड़ से रोज कमाएं 2000


Farming Tips:  देश की आधे से ज्यादा आबादी आज भी खेती और किसानी पर निर्भर है. लेकिन अब वक्त आ गया है कि इस निर्भरता को मजबूरी नहीं बल्कि एक मुनाफे वाले बिजनेस में बदला जाए. अगर आपके पास 2 एकड़ जमीन है. तो वह आपके लिए हर दिन कमाई का एक शानदार जरिया बन सकती है. पारंपरिक अनाज वाली फसलों के बजाय सब्जियों की खेती का रुख करना एक ऐसा स्मार्ट फैसला है. 

जो किसान को महीने के अंत में किसी बड़ी नौकरी जैसी सैलरी दिला सकता है. बस इसके लिए आपको उन फसलों पर दांव लगाना होगा जिनकी हार्वेस्टिंग रोज होती है और मार्केट में जिनकी मांग कभी खत्म नहीं होती. जब आप मार्केट की नब्ज पहचानकर फार्मिंग करते हैं, तो आपकी मेहनत का एक-एक कतरा सीधे आपके बैंक अकाउंट में प्रॉफिट के तौर पर जमा होने लगता है.

भिंडी और तोरई की खेती

रोजाना की कमाई पक्की करने के लिए भिंडी और तोरई को सबसे बेस्ट माना जाता है. ये ऐसी फसलें हैं जो एक बार फल देना शुरू करती हैं. तो लगातार कई हफ्तों तक प्रोडक्शन देती रहती हैं. अगर 2 एकड़ के खेत में इनका सही तालमेल बिठाया जाए. तो डेली करीब 50 किलो तक ताजी फसल तोड़ी जा सकती है. 

सुबह-सुबह ताजी सब्जियां तोड़कर सीधे मंडी पहुँचाने से न केवल उनकी फ्रेशनेस बरकरार रहती है. बल्कि वजन में भी फायदा मिलता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यही है कि किसान को अपनी फसल बेचने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ता. बल्कि हर शाम उसके पास अगले दिन की प्लानिंग के लिए कैश हाथ में होता है.

यह भी पढ़ें: जमीन कम है तो न हों परेशान, सिर्फ 2-3 बीघा में सब्जी की खेती से किसान कर रहे हैं कमाल

पैदावार बढ़ाने के स्मार्ट तरीके

कम खर्च में बंपर पैदावार के लिए सॉइल हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. केमिकल फर्टिलाइजर के अंधाधुंध इस्तेमाल से बचकर अगर जैविक खाद और वर्मीकंपोस्ट को प्रायोरिटी दी जाए. तो फसल की क्वालिटी और स्वाद दोनों लाजवाब हो जाते हैं. 

सब्जियों की खेती में इरिगेशन का बड़ा रोल है. इसलिए ड्रिप सिस्टम जैसे तरीकों को अपनाकर पानी और बिजली दोनों की बचत की जा सकती है. समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल और नेचुरल कीटनाशकों का इस्तेमाल करना महंगी दवाइयों के खर्च को काफी कम कर देता है. 

हर दिन 2000 रुपये की कमाई

खेती में सक्सेस का आधा रास्ता खेत में तय होता है और बाकी का आधा मार्केट में. अपनी उपज को बिचौलियों से बचाकर सीधे छोटे दुकानदारों या लोकल मार्केट में बेचना मुनाफे को दोगुना कर सकता है. अगर 2 एकड़ के खेत से रोजाना 2000 रुपये की इनकम हो रही है. तो यह महीने की 60 हजार रुपये तक की कमाई का पक्का रास्ता है.

 इसके लिए मार्केट के उतार-चढ़ाव पर नजर रखना और अपनी सप्लाई को डिमांड के हिसाब से ढालना जरूरी है. जब आप एक भरोसेमंद सप्लायर बन जाते हैं. तो व्यापारी खुद आपके खेत तक आने लगते हैं. यह मॉडल न केवल आर्थिक मजबूती देता है बल्कि खेती को मुनाफे वाला बिजनेस बनाता है.

यह भी पढ़ें: खेती से बनना है मालामाल? खस की फसल देगी आपको साल भर तगड़ा मुनाफा



Source link