उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कल, जानें कहां-कहां चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कल, जानें कहां-कहां चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • छात्र रोल नंबर, जन्मतिथि से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), देहरादून जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है. बोर्ड की ओर से साफ कर दिया गया है कि परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइटों ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in का इस्तेमाल करना होगा.

UBSE Class 10 और 12 का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. यह घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी. इसके बाद रिजल्ट सभी के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होगा. रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है. छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

ऑनलाइन मार्कशीट कैसी होगी?

ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट सिर्फ अस्थायी (provisional) होगी. इसमें छात्रों का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल अंक शामिल होंगे. यह मार्कशीट तुरंत इस्तेमाल के लिए मान्य होती है, लेकिन बाद में छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट स्कूल से लेनी होगी. इसकी तारीख अलग से घोषित की जाएगी.

परीक्षा कब हुई थी?

इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच हुई थीं. बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक हुईं. जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित हुईं थीं.  

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछले साल भी उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था. क्लास 10वीं का पास प्रतिशत 90.77% था. जबकि क्लास 12वीं का पास प्रतिशत 88.20 फीसदी था.

कहां देखें रिजल्ट?

ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in

ये भी पढ़ें: यूपी और झारखंड का रिजल्ट आया, अब नजर CBSE 12वीं समेत इन बड़े बोर्ड पर; जानें कब आएंगे नतीजे?

डिजिलॉकर से ऐसे देखें UK Board Result 2026 की मार्कशीट

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) का रिजल्ट आने के बाद सिर्फ वेबसाइट ही नहीं, बल्कि डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी छात्र अपनी मार्कशीट आसानी से देख सकते हैं।  सबसे पहले छात्रों को DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलनी होगी। अगर पहले से अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर की मदद से नया अकाउंट बनाया जा सकता है।

लॉगिन करने के बाद आगे के स्टेप्स फॉलो करें। फिर छात्र “Education” सेक्शन पर जाएं। वहां से “Uttarakhand Board of School Education (UBSE)” चुनें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी कक्षा सेलेक्ट करें। अब अपना 2026 रोल नंबर भरें और साथ में पासिंग ईयर 2026 चुनें। आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं
स्टेप 2: अब छात्र होम पेज पर “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: फिर छात्र अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर भरें
स्टेप 4: छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप 5: स्टूडेंट्स का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2026: ​यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा देगी दूसरा मौका; ​जानें कब होगी परीक्षा और कहां मिलेंगे एडमिट कार्ड?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link