युद्ध के बीच इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे इजरायल के PM नेतन्याहू, पोस्ट करके कहा- भगवान का…

युद्ध के बीच इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे इजरायल के PM नेतन्याहू, पोस्ट करके कहा- भगवान का…


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जुड़़ी जानकारी सामने आई है. यहां उनके कैंसर वाले ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी हुई है. नेतन्याहू की 29 दिसंबर 2024 में एक पोस्टेट सर्जरी हुई थी. इसके फॉलोअप MRI में 1cm छोटा संदिग्ध निशान मिला था. इसके बाद यह सर्जरी की गई है. फिलहाल उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा गया है. 

बेंजामिन नेतन्याहू ने एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि, आज उनकी सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई है. इसकी रिपोर्ट जारी करने में दो महीने की देरी करने का अनुरोध किया था. ताकि युद्ध के चरम पर जारी न हो. ईरानी आतंकवादी शासन को इजरायल के खिलाफ और भी ज्यादा झूठा प्रोपेगैंडा फैलाने का मौका न मिले.

वेंजामिन ने अपने पोस्ट में लिखा

उन्होंने कहा, मैं आपके साथ तीन बातें शेयर करना चाहता हूं.  एक भगवान का शुक्र है कि मैं स्वस्थ हूं. दूसरा मेरा शारीरिक हालत बहुत अच्छी है. मुझे अपने प्रोस्टेट में एक छोटी मेडिकल समस्या थी. इसका पूरी तरह से इलाज हो गयाहै. भगवान का शुक्र है कि अब वह समस्या खत्म हो गई है. डेढ़ साल पहले मेरे बढ़े हुए प्रोस्टेट की सफल सर्जरी हुई थी. तब से मैं एक नियमित मेडिकल निगरानी में हूं. पिछले महीने इसका एक छोटा सा निशान मिला था. यह कैंसर शुरुआती चरण था. इसका इलाज कराना जरूरी नहीं है. सिर्फ निगरानी में रहना जरूरी है. आप इसके साथ जी सकते हैं. बहुत से लोग ऐसा करते हैं.’

नेतन्याहू ने कहा, ‘इलाज करवाकर इस समस्या को जड़़ से खत्म कर देना. मुझे आप पहले से ही जानते हैं. मुझे किसी खतरे की जानकारी मिलती है तो मैं तुरंत उसका सामना करना चाहता हूं.यह राष्ट्रीय और निजी जिंदगी पर भी लागू होती है.’

बेंजामिन ने कहा, ‘मैंने ठीक वैसा ही किया. मैंने एक खास इलाज करवाया. इससे वह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई और उसका कोई निशान भी नहीं बचा. मैंने कुछ छोटे-छोटे इलाज करवाए, एक किताब पढ़ी, और अपना काम जारी रखा. वह निशान पूरी तरह से गायब हो गया. भगवान का शुक्र है, मैंने इस मुश्किल पर भी जीत हासिल कर ली. मैं यरुशलम के हदासा अस्पताल के डॉक्टरों और वहां की बेहतरीन मेडिकल टीमों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. आपसे, इजरायल के नागरिकों से, मेरी बस एक ही गुजारिश है. अपनी सेहत का ख़्याल रखें. अपनी जांच करवाएं, और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें. यहां से, शब्बत की पूर्व संध्या पर, मैं हमारे उन लोगों की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं जो तन और मन से घायल हैं. आपकी ओर से, मैं उन्हें एक स्नेहपूर्ण आलिंगन और पूर्ण स्वास्थ्य की कामना भेजता हूं. शब्बत शालोम.’

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha News: आप में बगावत का पड़ेगा ये असर! 2022 में इसी टीम ने बांटे थे टिकट, पंजाब में यही थे अरविंद केजरीवाल की ताकत?



Source link