Rashifal: 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार है.पंचांग के अनुसार बैशाख शुक्लपक्ष तिथि दशमी रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा,उपरांत एकादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा आइए जानते है,ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि (Aries)
आज चंद्रमा आपके राशि की पंचम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा तेज रफ्तार वाला रह सकता है. मन में कई तरह के विचार एक साथ चलते रहेंगे और किसी पुराने काम को पूरा करने का दबाव भी महसूस हो सकता है. आपकी एनर्जी अच्छी रहेगी लेकिन उसे सही दिशा देना जरूरी होगा, वरना छोटी-छोटी बातों में उलझ सकते हैं.
पारिवारिक जीवन:
घर में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे. किसी बड़े सदस्य की सलाह काम आएगी. माहौल थोड़ा व्यस्त रहेगा लेकिन रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी.
व्यापार तथा नौकरी:
ऑफिस या बिजनेस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. कोई नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूरी है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए ध्यान केंद्रित करना जरूरी रहेगा. पढ़ाई में मन थोड़ा भटक सकता है लेकिन मेहनत से सुधार होगा. करियर में नए रास्ते खुल सकते हैं.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में थोड़ी नोकझोंक संभव है, लेकिन बातचीत से सब ठीक हो जाएगा. पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें.
स्वास्थ्य:
थकान और सिर दर्द की समस्या हो सकती है. आराम और पानी का सेवन बढ़ाएं.
- लकी अंक: 9
- लकी कलर: क्रीम
- उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.
- आज क्या करें: जल्दबाजी से बचें और शांत मन से फैसले लें.
वृषभ राशि (Taurus)
आज चंद्रमा आपके राशि की चौथे भाव में संचरण करेंगे.आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा धीमी रफ्तार लेकिन गहराई से सोचने वाला रहेगा.
आप किसी पुरानी बात को लेकर मन ही मन विश्लेषण करते रह सकते हैं. काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग सकता है. फिर भी आपकी समझदारी आपको गलत फैसलों से बचा लेगी.
पारिवारिक जीवन:
घर में सामान्य माहौल रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की बात आपको थोड़ा सोचने पर मजबूर कर सकती है. परिवार के साथ बैठकर बातचीत करने से गलतफहमी दूर हो सकती है. बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन अचानक बड़े बदलाव से बचें. किसी नए प्रोजेक्ट में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. ऑफिस में आपकी मेहनत को नोटिस किया जाएगा.
करियर तथा शिक्षा:
छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है. करियर में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं लेकिन धैर्य जरूरी रहेगा.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा लेकिन अपेक्षाएं ज्यादा रखने से तनाव हो सकता है. पार्टनर के साथ ईमानदार बातचीत जरूरी है.
स्वास्थ्य:
थकान और आलस्य महसूस हो सकता है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें.
- लकी अंक: 6
- लकी कलर: मैरून
- उपाय: मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं.
- आज क्या करें: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, हर बात को सोचकर आगे बढ़ें.
मिथुन राशि (Gemini)
आज चंद्रमा आपके राशि की तीसरे भाव में संचरण करेंगे.आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन बहुत ज्यादा एक्टिव और दिमागी भागदौड़ से भरा रहेगा. आपके अंदर एक साथ कई आइडिया चलेंगे और आप हर चीज को जल्दी-जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे. लेकिन यही जल्दबाजी कभी-कभी आपको कन्फ्यूज भी कर सकती है. आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत मजबूत रहेगी, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपकी राय को महत्व देंगे.
पारिवारिक जीवन:
घर में हल्की-फुल्की बातचीत और हल्का खुशनुमा माहौल रहेगा. किसी छोटे मुद्दे पर चर्चा हो सकती है लेकिन वह जल्दी सुलझ जाएगी.
व्यापार तथा नौकरी:
बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं और नौकरी में आपकी बातचीत का तरीका आपको फायदा देगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान भटकने से बचना होगा.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में बातचीत बढ़ेगी और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा.
स्वास्थ्य:
नींद और मानसिक थकान की समस्या हो सकती है. मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम रखें.
- लकी अंक: 5
- लकी कलर: हल्का हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं.
- आज क्या करें: एक समय में सिर्फ एक ही काम पर पूरा फोकस रखें.
कर्क राशि (Cancer)
आज चंद्रमा आपके राशि की दूसरे भाव में संचरण करेंगे.आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए पूरी तरह भावनाओं से जुड़ा हुआ रहेगा. आप हर बात को दिल से महसूस करेंगे, जिससे कभी-कभी आप ओवरथिंक भी कर सकते हैं. घर-परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगा और आप अपने करीबियों के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे.
पारिवारिक जीवन:
घर का माहौल आज भावनाओं से भरा रह सकता है. किसी सदस्य की बात या व्यवहार आपको थोड़ा गहराई से सोचने पर मजबूर कर सकता है. परिवार में आपसी समझ बनी रहेगी लेकिन छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचना होगा. किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए रास्ता साफ कर सकती है.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में आज स्थिरता बनी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. किसी पुराने काम को पूरा करने का दबाव रहेगा. ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप संभाल लेंगे.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए ध्यान केंद्रित करना जरूरी रहेगा क्योंकि मन भटक सकता है. करियर में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति के संकेत हैं. किसी नए अवसर के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन अपेक्षाएं ज्यादा रखने से तनाव हो सकता है. पार्टनर से खुलकर बात करना फायदेमंद रहेगा.
स्वास्थ्य:
मानसिक थकान और हल्का तनाव महसूस हो सकता है. नींद और आराम पर ध्यान देना जरूरी है.
- लकी अंक: 2
- लकी कलर: गोल्डन ब्रॉन्ज
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
- आज क्या करें: भावनाओं में बहने के बजाय शांत रहकर निर्णय लें और खुद को स्थिर रखें.
सिंह राशि (Leo)
आज चंद्रमा आपके राशि की पहले भाव में संचरण करेंगे.आज सिंह राशि वालों के अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा और आप हर काम को लीड करने की कोशिश करेंगे. आपकी पर्सनालिटी लोगों पर गहरा असर डालेगी और आप जहां भी जाएंगे, वहां आपकी मौजूदगी महसूस की जाएगी. लेकिन अहंकार या ज्यादा गुस्सा रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए संयम जरूरी है.
पारिवारिक जीवन:
घर में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा लेकिन किसी बात पर बहस होने की संभावना भी है. परिवार में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा, इसलिए जिम्मेदारी से बोलना जरूरी है.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में आपकी लीडरशिप स्किल सामने आएगी. कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है जिसमें आपको खुद को साबित करना होगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन संभव है.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में प्यार बढ़ेगा लेकिन ईगो टकराव से बचना जरूरी होगा. पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा.
स्वास्थ्य:
ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन ओवरवर्क से थकान हो सकती है.
- लकी अंक: 7
- लकी कलर: मस्टर्ड येलो
- उपाय: सूर्य देव को जल में लाल फूल डालकर अर्पित करें.
- आज क्या करें: आत्मविश्वास रखें लेकिन बातचीत में विनम्रता बनाए रखें.
कन्या राशि (Virgo)
आज चंद्रमा आपके राशि की द्वादश भाव में संचरण करेंगे.आज कन्या राशि वालों के लिए दिन पूरी तरह डिटेल और प्रैक्टिकल सोच पर आधारित रहेगा. आप हर चीज को बहुत बारीकी से समझने की कोशिश करेंगे. आपकी एनालिटिकल स्किल आज बहुत काम आएगी और लोग आपकी राय को गंभीरता से लेंगे. पुराने अधूरे काम पूरे करने का अच्छा मौका मिलेगा.
पारिवारिक जीवन:
आज घर का माहौल सामान्य से बेहतर और व्यवस्थित रहने वाला है. किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से बात बिगड़ेगी नहीं बल्कि सुलझ जाएगी. परिवार के लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे और आपके विचारों को महत्व देंगे.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में आपकी मेहनत और बारीकी से काम करने की आदत आपको अलग पहचान दिला सकती है. ऑफिस में किसी अधूरे काम को पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे समय पर निपटा लेंगे. सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए दिन फोकस और प्रैक्टिकल सोच बढ़ाने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. करियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ने के संकेत हैं.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ भरोसा मजबूत होगा. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा.
स्वास्थ्य:
पाचन तंत्र और खानपान पर ध्यान दें, ज्यादा तैलीय भोजन से बचें.
- लकी अंक: 7
- लकी कलर: ऑलिव ग्रीन
- उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर दीपक जलाएं.
- आज क्या करें: हर काम को डिटेल में समझकर और प्लान बनाकर पूरा करें.
तुला राशि (Libra)
आज चंद्रमा आपके राशि की एकादश भाव में संचरण करेंगे.आज तुला राशि वालों के लिए दिन निर्णयों और संतुलन का रहेगा. आप कई विकल्पों के बीच फंस सकते हैं, जिससे थोड़ा कन्फ्यूजन हो सकता है. आपकी बातचीत करने की क्षमता बहुत मजबूत रहेगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे. नए मौके सामने आ सकते हैं लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है.
पारिवारिक जीवन:
घर में बातचीत का माहौल रहेगा और किसी बात पर अलग-अलग राय सामने आ सकती है. लेकिन आपकी समझदारी से स्थिति संतुलित बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में नए अवसर सामने आ सकते हैं. किसी नई डील या जिम्मेदारी को लेकर सोच-विचार जरूरी रहेगा. आपकी डिप्लोमेसी और बातचीत करने का तरीका काम आएगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ा निर्णय लेने वाला रहेगा. कई विकल्प सामने आएंगे, लेकिन सही दिशा चुनना जरूरी होगा.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा.
स्वास्थ्य:
तनाव ज्यादा न लें, मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है.
- लकी अंक: 8
- लकी कलर: पेस्टल पिंक
- उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.
- आज क्या करें: किसी भी स्थिति में जल्दबाजी में निर्णय न लें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज चंद्रमा आपके राशि की दशम भाव में संचरण करेंगे.आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन गहराई और आत्मविश्लेषण से भरा रहेगा. आप किसी एक चीज पर बहुत गहराई से सोच सकते हैं. काम में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और आप कठिन परिस्थितियों को भी संभाल लेंगे. लेकिन शक और गुस्से की भावना से बचना बहुत जरूरी है.
पारिवारिक जीवन:
घर में थोड़ा गंभीर माहौल रह सकता है. किसी पुरानी बात पर चर्चा हो सकती है, लेकिन अंत में समाधान भी निकल आएगा. रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में रणनीति और समझदारी से आगे बढ़ने की जरूरत है. कोई छुपा हुआ अवसर सामने आ सकता है, जिसे पहचानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए गहराई से पढ़ाई करने का दिन है. ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहना होगा.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता जरूरी है. शक या गलतफहमी से दूरी बनाए रखें.
स्वास्थ्य:
मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है.
- लकी अंक: 4
- लकी कलर: स्काई ब्लू
- उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं.
- आज क्या करें: किसी भी स्थिति में शांत रहकर सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें.
धनु राशि (Sagittarius)
आज चंद्रमा आपके राशि की नवम भाव में संचरण करेंगे.आज धनु राशि वालों के लिए दिन जोश, उत्साह और नई शुरुआत का रहेगा. आपका मन नई चीजें सीखने और करने में लगेगा. यात्रा या बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. दोस्तों का सहयोग मिलेगा और मूड अच्छा रहेगा. लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से बचना जरूरी होगा. दिन काफी एक्टिव और सकारात्मक रहेगा.
पारिवारिक जीवन:
घर में हल्का-फुल्का और खुशनुमा माहौल रहेगा. किसी छोटी बात पर हंसी-मजाक और बातचीत का माहौल बन सकता है.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में नई संभावनाएं और अवसर मिल सकते हैं. आपकी एनर्जी और उत्साह काम में तेजी लाएगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए सीखने और आगे बढ़ने का अच्छा समय है. नए विषयों में रुचि बढ़ेगी.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा.
स्वास्थ्य:
शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी और मन भी सकारात्मक रहेगा.
- लकी अंक: 9
- लकी कलर: पेस्टल येलो
- उपाय: गुरु ग्रह को हल्दी और चने की दाल अर्पित करें.
- आज क्या करें: हर काम में उत्साह और सकारात्मक सोच बनाए रखें.
मकर राशि (Capricorn)
आज चंद्रमा आपके राशि की अष्टम भाव में संचरण करेंगे.आज मकर राशि वालों के लिए दिन पूरी तरह मेहनत और जिम्मेदारी से जुड़ा रहेगा. आप अपने लक्ष्य को लेकर बहुत फोकस में रहेंगे. काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे. लोग आपकी मेहनत और अनुशासन को नोटिस करेंगे. धैर्य रखना आज सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. दिन धीरे-धीरे स्थिरता की तरफ जाएगा.
पारिवारिक जीवन:
आज घर में जिम्मेदारियों का थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है. आप चाहकर भी हर चीज को तुरंत ठीक नहीं कर पाएंगे, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है. परिवार के किसी सदस्य की जरूरत आपके समय और ध्यान की मांग कर सकती है. घर का माहौल सामान्य रहेगा लेकिन आपकी व्यस्तता के कारण थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, जिसे बातचीत से ठीक किया जा सकता है.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में लगातार मेहनत करनी पड़ेगी और रिजल्ट धीरे-धीरे सामने आएंगे. आज किसी नए काम की शुरुआत से ज्यादा पुराने कामों को पूरा करना बेहतर रहेगा. ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें व्यवस्थित तरीके से संभाल लेंगे.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुशासन और निरंतर अभ्यास का है. मेहनत का असर तुरंत नहीं दिखेगा, लेकिन भविष्य में मजबूत परिणाम देगा. करियर में धीरे-धीरे स्थिर प्रगति के संकेत हैं.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में स्थिरता रहेगी, लेकिन समय की कमी के कारण थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. पार्टनर को समय देना जरूरी होगा, वरना गलतफहमी बन सकती है.
स्वास्थ्य:
थकान, शरीर में भारीपन या पीठ दर्द जैसी समस्या हो सकती है. आराम और नींद पर ध्यान देना जरूरी है.
- लकी अंक: 1
- लकी कलर: टरक्वॉइज
- उपाय: शनि देव को सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें.
- आज क्या करें: हर काम को धैर्य और अनुशासन के साथ पूरा करें, जल्दबाजी से बचें.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज चंद्रमा आपके राशि की सप्तम भाव में संचरण करेंगे.आज कुंभ राशि वालों के लिए दिन नए आइडिया और अलग सोच से भरा रहेगा. आप कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं. दोस्तों और नेटवर्क से फायदा मिलेगा. क्रिएटिव काम में आपकी रुचि बढ़ेगी. लेकिन ध्यान भटकने की संभावना है. अगर फोकस रखा तो दिन शानदार रहेगा.
पारिवारिक जीवन:
घर में आज कुछ नई बातें या चर्चाएं हो सकती हैं. आपका नजरिया थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन उसे शांत तरीके से समझाना बेहतर रहेगा. परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना आज जरूरी होगा.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में नए और क्रिएटिव आइडिया आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. किसी पुराने तरीके को बदलने का विचार मन में आ सकता है. सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ेगा और टीमवर्क से फायदा मिलेगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए सोचने और समझने की क्षमता बढ़ाने वाला दिन है. किसी नए विषय या स्किल में रुचि जाग सकती है. करियर में नए अवसर धीरे-धीरे सामने आएंगे.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में समझ और बातचीत बेहतर होगी. पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर खुलकर चर्चा हो सकती है, जिससे रिश्ता मजबूत होगा.
स्वास्थ्य:
मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस हो सकता है, इसलिए ध्यान और आराम जरूरी है.
- लकी अंक: 2
- लकी कलर: कोरल ग्रीन
- उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्त्र या भोजन दान करें.
- आज क्या करें: नए विचारों को लागू करने से पहले अच्छे से सोचें और फोकस बनाए रखें.
मीन राशि (Pisces)
आज चंद्रमा आपके राशि की छठे भाव में संचरण करेंगे.आज मीन राशि वालों के लिए दिन बहुत शांत, भावनात्मक और कल्पनाशील रहेगा. आप अपने अंदर की आवाज को ज्यादा महत्व देंगे. रचनात्मक काम में मन लगेगा और अच्छे विचार आएंगे. पुरानी किसी बात का समाधान मिल सकता है. लेकिन ज्यादा सोचने से बचना जरूरी है. दिन अंत में सुकून और राहत देगा.
पारिवारिक जीवन:
घर का वातावरण आज काफी शांत और भावनात्मक रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन को गहरी शांति मिलेगी. किसी करीबी सदस्य से भावनात्मक बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे.
व्यापार तथा नौकरी:
कामकाज में धीरे-धीरे सुधार आएगा. पुराने रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. आज ज्यादा भागदौड़ से बचकर शांत तरीके से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा.
करियर तथा शिक्षा:
स्टूडेंट्स के लिए दिन कल्पनाशक्ति और क्रिएटिव सोच बढ़ाने वाला है. आर्ट, डिजाइन या किसी रचनात्मक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन हो सकता है.
प्रेम तथा वैवाहिक जीवन:
रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. किसी पुरानी गलतफहमी का हल भी निकल सकता है.
स्वास्थ्य:
मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है. ज्यादा सोचने या कल्पनाओं में खोने से बचें.
- लकी अंक: 6
- लकी कलर: नारंगी
- उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें.
- आज क्या करें: शांत मन से दिन बिताएं, ओवरथिंकिंग से बचें और खुद को भावनात्मक रूप से बैलेंस रखें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






