Gold Silver Price Today Live: पिछले कई दिनों से लगातार सोना और चांदी को लेकर नए-नए नियम सामने आ रहे हैं, जिनका सीधा असर सोने चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है. बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जानें दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत मेट्रो शहरों में आज सोने चांदी की कीमतें क्या हैं.
इंडियन बुलियन एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, आज देश के खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 1 लाख 59 हजार110 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है. वहीं, आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 45 हजार 851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा शुद्ध चांदी यानी ट्रिपल नाइन फाइन सिल्वर की कीमत 2 लाख 70 हजार के पार होकर 2 लाख 71 हजार 740 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
क्या फिर बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए दिल्ली-NCR, मुंबई-बेंगलुरू में क्या हैं कीमतें
ध्यान रहे, यह बेस प्राइज है. जब आप अपने नजदीकी ज्वैलर के पास जाएंगे तो इस बिल में मेकिंग चार्जेस, लोकल टैक्स और 3 फीसदी जीएसटी भी जोड़ा जाएगा, जिससे आपके शहर में फाइनल रेट थोड़ा अलग हो सकता है.
देश के बड़े महानगरों के ताजा रेट्स पर नजर
मुंबई
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 59 हजार 820 रुपए प्रति दस ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख 45 हजार 585 रुपए और चांदी 2 लाख 71 हजार 250 रुपए प्रति किलो बिक रही है.
दिल्ली
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 59 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है. 22 कैरेट के दाम 1 लाख 45 हजार 338 रुपए हैं, जबकि चांदी 2 लाख 70 हजार780 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर है.
चेन्नई
24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 59 हजार 800 रुपए, 22 कैरेट का भाव 1 लाख 46 हजार 67 रुपए और चांदी का भाव 2 लाख 72 हजार चालीस रुपए प्रति किलो है.
बेंगलुरु-हैदराबाद और कोलकाता
24 कैरेट सोना 1 लाख 59 हजार 400 रुपए और हैदराबाद में 1 लाख 59 हजार 70 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. कोलकाता में 24 कैरेट का रेट 1 लाख 59 हजार 610 रुपए दर्ज किया गया है.
दिल्ली-NCR में फिर बढ गए CNG के दाम, जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब क्या है ताजा रेट?
आगे बाजार का रुख कैसा रहेगा?
एक्सपर्ट्स और टाटा म्यूचुअल फंड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में थोड़ी स्थिरता या उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. अमेरिकी ब्याज दरों में लंबे समय तक बढ़ोतरी की आशंका, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊंचे बॉन्ड यील्ड्स के कारण बाजार में करीब पांच प्रतिशत तक का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की आशंकाओं ने भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है.






