एक्सपर्ट्स के मुताबिक लीची फटने की सबसे बड़ी वजह मिट्टी में नमी की भारी कमी और पोषक तत्वों का असंतुलन होना है. जब लंबे समय तक खेत सूखा रहता है और अचानक तेज गर्मी पड़ती है, तो फल का अंदर का हिस्सा तेजी से बढ़ता है लेकिन बाहरी छिलका कड़ा होने के कारण फट जाता है. इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है.






