Kerala New CM VD Satheesan : केरल में यूडीएफ ने बहुमत हासिल किया, लेकिन सीएम के ऐलान में काफी समय लगा दिया. इससे पहले गुरुवार यानी 14 मई को केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम पर मोहर लगाई. अब उनके शपथ ग्रहण से जुड़ी जानकारी सामने आई है. खुद वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
केरल के मुख्यमंत्री पद नामित वीडी सतीशन का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे (18 मई 2026) होगा. मुख्यमंत्री के साथ-साथ लगभग 6 दशकों के बाद पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ लेगी. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस के 63 विधायकों में कई काबिल नेता हैं. कई काबिल नेताओं को बाहर भी रखा गया है. वे कैबिनेट से बाहर ही रहेंगे. इसमें दुख और कठिनाई है. विभिन्न सीमाओं, मानदंडो और सामाजिक वास्तविकताओं के कारण ऐसे निर्णय लिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में दिल्ली-मुंबई से भी ज्यादा है पेट्रोल-डीजल के दाम, इस मेट्रो सिटी में क्यों है सबसे ज्यादा महंगाई?
6 बार विधायक रह चुके हैं वीडी सतीशन
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतात्रिक मोर्चा यानी यूडीएफ ने 140 सीटों में से 102 सीटें जीतीं थीं. साथ ही दस साल के वामपंथ के शासन को उखाड़ फेंका था. इस जीत के बाद कांग्रेस आलाकमान ने 6 बार के विधायक वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री बनाया था.
कैसे रहा इस बार का केरल विधानसभा चुनाव
इस बार के चुनाव में यूडीएफ गठबंधन को 102 सीटें मिलीं. इसमें कांग्रेस को 63 सीटें, IUML को 22 सीटें शामिल हैं. वहीं सत्ताधारी एलडीएफ को 35 सीटें ही हासिल हुई. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट पिछले 10 साल से राज्य की सरकार चला रहा था. इस बार के चुनाव में पिनाराई विजयन का वामपंथ गठबंध बुरी तरह से हार गया. इसी के साथ लेफ्ट की देश में किसी भी जगह सत्ता नहीं रही. इसमें सीपीआईएम को 26 सीटें और सीपीआई को 8 सीटें ही मिलीं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को सिर्फ 3 सीटें मिलीं. इधर, बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर ने नेमोम सीट से 38 सौ वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें – ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर अटैक पूरी तरह गलत’, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान






