‘बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य’, BJP का बड़ा दावा, जानें क्या बोले प्रवक्ता प्रद

‘बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य’, BJP का बड़ा दावा, जानें क्या बोले प्रवक्ता प्रद


बीजेपी का दावा है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है. दावे के मुताबिक मदरसा शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेश में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान सभी मदरसों में राष्ट्रीय गीत गाने के आदेश दिए गए हैं. दावा किया जा रहा है कि राज्य के मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी मदरसों में नियम लागू कर दिया गया है. 

राष्ट्रीय गीत को पूरा सम्मान दिया जाएगा- शुभेंदु अधिकारी 
हालांकि इससे पहले सरकार ने सभी स्कूलों में भी वंदे मातरम के छहों अंतरे गाना जरूरी किया था. बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में राष्ट्रीय गीत को पूरा सम्मान दिया जाएगा और सभी शिक्षण संस्थानों में इसका पालन जरूरी होगा. इस मामले को लेकर एक ओर विपक्ष जहां बंगाल की बीजेपी सरकार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट कर विपक्ष पर पलटवार किया है.

क्या बोले बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी
प्रदीप भंडारी ने गुरुवार (21 मई) को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वंदे मातरम भारत की सभ्यता और देशभक्ति की धड़कन है. सुवेंदु दा के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों को तत्काल प्रभाव से सुबह की विधानसभा प्रार्थना के दौरान ‘वंदे मातरम’ का अनिवार्य गायन करने का आदेश दिया है.

राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुप क्यों हैं?- भंडारी 
उन्होंने विपक्ष और खासकर पूर्व की टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी खुलेआम सांप्रदायिक तुष्टीकरण का समर्थन कर रही थीं और अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार देशभक्ति के नाम पर हर काम कर रही है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुप क्यों हैं? उनकी चुप्पी और विरोध उनके कट्टर तुष्टीकरण को उजागर करते हैं.

ये भी पढ़ें 

शुभेंदु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों पर लागू किए सख्त नियम, अभिषेक बनर्जी बोले- ‘दिल्ली में..’





Source link