Weekly Rashifal 24-30 May 2026: इन 5 राशियों की संवरेगी किस्मत, किसकी जेब पर पड़ेगी मार, मेष-मी

Weekly Rashifal 24-30 May 2026: इन 5 राशियों की संवरेगी किस्मत, किसकी जेब पर पड़ेगी मार, मेष-मी


Weekly Rashifal 24-30 May 2026: मई 2026 का आखिरी सप्ताह 24 से 30 मई तक बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इन ग्रह स्थितियों का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. कुछ राशियों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह सप्ताह कई लोगों के लिए नई शुरुआत, अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. वहीं प्रेम जीवन और नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मामलों में भी ग्रहों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं 24 से 30 मई 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और समझते हैं कि आपके सितारे इस सप्ताह क्या संकेत दे रहे हैं.

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के पांचवे, छठे सातवें तथा अंतिम दिन आठवें भाव में संचरण करेंगे,इस सप्ताह परिवार के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा. घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ेगी. किसी करीबी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. हालांकि, किसी सदस्य से किया गया वादा निभाने की कोशिश जरूर करें, क्योंकि आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपको मानसिक शांति देगा.
  • व्यापार और नौकरी: ऑफिस और कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है. सूर्य और बुध की युति आपके मेहनत और काम करने के तरीके की जमकर तारीफ होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश नजर आएंगे और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापार करने वाले लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं. हालांकि उत्साह में आकर जरूरत से ज्यादा वादे करने से बचें, वरना बाद में दबाव महसूस हो सकता है.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. गुरु और शुक्र की युति से नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा. अगर आप किसी नए कोर्स या स्किल को शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है. इस सप्ताह कोई अच्छी आदत अपनाने से भविष्य में बड़ा फायदा मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है. अपनी दिनचर्या में थोड़ी सावधानी बरतें और पर्याप्त आराम लें. सुबह की सैर, योग या हल्का व्यायाम आपको ऊर्जा से भरपूर रखेगा. खानपान में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में यह सप्ताह राहत देने वाला साबित हो सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. हालांकि दिखावे या दूसरों को प्रभावित करने के लिए अधिक खर्च करने से बचें. सोच-समझकर किया गया निवेश लाभदायक रहेगा.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. शुक्र का मदद मिलेगा पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और रिश्ता मजबूत होगा. इस सप्ताह प्यार जताने के लिए ज्यादा खर्च या दिखावा करने की जरूरत नहीं है. सच्ची भावनाएं और ईमानदारी आपके रिश्ते को और गहरा बनाएंगी. अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: ऑरेंज
  • उपाय: हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना फायदेमंद रहने वाला है. इससे आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: चंद्रमा आपके राशि के चौथे, पांचवे छठे तथा अंतिम दिन सातवें भाव में संचरण करेंगे,इस सप्ताह आपका ध्यान सबसे ज्यादा खुद को बेहतर बनाने पर रहेगा, जिसका सकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी दिखाई देगा. घर के लोगों के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आप छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक समझदारी दिखाएंगे. परिवार के किसी सदस्य की पुरानी आदत या व्यवहार को लेकर चल रही नाराजगी भी कम हो सकती है. घर में किसी नई योजना या बदलाव की शुरुआत होने के संकेत हैं. यदि लंबे समय से परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे, तो इस सप्ताह उनके साथ कुछ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत और नए प्रयोग करने के लिए अनुकूल रहेगा. बुध और सूर्य की युति से छोटे बदलाव आपके काम को नई दिशा दे सकते हैं. पुराने तरीके छोड़कर नई सोच अपनाने से लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी. ऑफिस में आपका शांत और सकारात्मक व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा. सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रयासों की सराहना कर सकते हैं.
  • करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह खुद पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है. पढ़ाई में एक नई रणनीति अपनाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सूर्य बुध की युति से जो छात्र लंबे समय से किसी विषय को लेकर परेशान थे, उन्हें धीरे-धीरे समाधान मिलने लगेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को रोजाना छोटी-छोटी उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए. करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी पुरानी कमजोरियों को सुधारने का सही समय है.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपनी दिनचर्या में सुधार लाने की जरूरत है. पुरानी गलत आदतों को बदलने का प्रयास सफल हो सकता है. खानपान और नींद पर ध्यान दें. मानसिक तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या सुबह की सैर लाभदायक रहेगी. छोटे बदलाव भविष्य में बड़े फायदे देंगे.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में यह सप्ताह संतुलित रहने वाला है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने से बचत बढ़ सकती है. किसी नई योजना में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें. छोटी आर्थिक योजनाएं भविष्य में लाभदायक साबित होंगी.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में इस सप्ताह व्यवहार की अहम भूमिका रहेगी. गुरु और शुक्र की युति से प्रेम जीवन में केवल मीठी बातें करने से ज्यादा जरूरी है कि आप अपने साथी के प्रति सम्मान और समझदारी दिखाएं. आपका सच्चा और सरल व्यवहार रिश्ते को मजबूत बनाएगा.
  • लकी अंक: 8
  • लकी रंग: पर्पल
  • उपाय: दुर्गा जी की पूजा करें, संभव हो तो लाल चुनरी चढ़ाएं. साथ ही, इस सप्ताह किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा.

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: चंद्रमा आपके राशि के तीसरे, चौथे, पांचवे तथा अंतिम दिन छठे भाव में संचरण करेंगे,इस सप्ताह परिवार के भीतर कुछ पुरानी बातें या अधूरे मुद्दे दोबारा सामने आ सकते हैं. शुरुआत में यह आपको मानसिक रूप से थोड़ा उलझा सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में जाएगी. घर के किसी सदस्य के साथ हुई पुरानी गलतफहमी दूर होने की संभावना है. अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखें और भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. सप्ताह के अंत तक परिवार में माहौल हल्का और सकारात्मक होता दिखाई देगा.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अपने विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करने की जरूरत पड़ेगी. सूर्य और बुध की युति से व्यापार करने वाले लोगों के लिए पुराने संपर्क दोबारा लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में भाग लेना पड़ सकता है, जहां आपकी स्पष्ट सोच और ईमानदार बात प्रभाव डालेगी.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए यह समय अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित करने का है. जरूरी नोट्स और महत्वपूर्ण बातों को लिखकर रखना फायदेमंद रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत होगी. शनि का सहयोग मिलेगा,करियर से जुड़े मामलों में आपको नई दिशा या अवसर मिलने की संभावना है. यदि किसी इंटरव्यू या प्रस्तुति की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स इस सप्ताह मजबूत रहेंगी.
  • स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और अधिक सोचने की आदत इस सप्ताह आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है. पर्याप्त नींद और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी होगा. सिरदर्द, थकान या कमजोरी जैसी छोटी परेशानियां महसूस हो सकती हैं. योग, मेडिटेशन और हल्का व्यायाम आपको राहत देगा. भोजन समय पर करें और पानी की मात्रा बढ़ाएं.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहने वाला है. पुराने रुके हुए पैसे मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अचानक किसी जरूरी काम में धन खर्च हो सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
  • प्रेम जीवन: रिश्तों में ईमानदारी और खुलापन इस सप्ताह सबसे ज्यादा मायने रखेगा. गुरु और शुक्र की युति से अपने साथी से दिल की बात साझा करने में संकोच न करें. यदि किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी, तो अब उसे दूर करने का सही समय है.
  • लकी अंक: 4
  • लकी रंग: हरा आसमानी नीला
  • उपाय: शिवलिंग की पूजा करें और जल अर्पित करें. इससे मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा.

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के दूसरे, तीसरे चौथे तथा अंतिम दिन पांचवे भाव में संचरण करेंगे,यह सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग लेकर आने वाला है. घर के किसी सदस्य या करीबी दोस्त की मदद से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. परिवार के लोगों के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. यदि पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई देगी. इस दौरान आपको यह समझने की जरूरत होगी कि हर व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना सही नहीं है.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अच्छा लाभ मिल सकता है. सूर्य और बुध की युति से व्यापार में कोई नया संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. हालांकि अपने कार्यों और योजनाओं को लेकर अधिक खुलासा करने से बचें, क्योंकि कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं.
  • करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों और करियर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे,गुरु और शुक्र की युति नवम भाव में है अच्छा लाभ मिलेगा इसलिए विद्यार्थी लोगों के लिए यह सप्ताह प्रेरणादायक रहेगा. किसी गुरु, शिक्षक या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और मन सकारात्मक बना रहेगा. हालांकि काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. सुबह की सैर और योग आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेंगे.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में यह सप्ताह राहत देने वाला रहेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है. किसी दोस्त या परिचित की मदद से आर्थिक समस्या का समाधान निकल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें और बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. शुक्र के सहयोग से,पार्टनर के साथ आपका रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा. आपसी समझ और भरोसा रिश्ते को नई मजबूती देगा. पार्टनर की प्राइवेसी की इज्जत करें, दूसरे से बात शेयर करने से बचें.
  • लकी अंक: 1
  • लकी रंग: सफेद
  • उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करें.

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के पहला, दूसरा तीसरा तथा अंतिम दिन चौथे भाव में संचरण करेंगे इस सप्ताह परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए काफी जरूरी रहेगा. घर के किसी सदस्य को आपकी सलाह या सहयोग की जरूरत पड़ सकती है. मंगल नवम भाव में है छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा, क्योंकि बहस या नाराजगी का असर पूरे माहौल पर पड़ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और मन भी हल्का महसूस करेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उनकी बातों को गंभीरता से सुनें.
  • व्यापार और नौकरी: कामकाज के क्षेत्र में यह सप्ताह जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है. किसी बड़े अधिकारी, वरिष्ठ व्यक्ति या क्लाइंट की तरफ से रिपोर्ट, प्रेजेंटेशन या किसी जरूरी काम की क्लैरिटी मांगी जा सकती है. इसलिए पहले से तैयारी करके रखें. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में अनुशासन और समय का ध्यान रखना होगा. सूर्य और बुध की युति से व्यापार करने वालों के लिए नई योजना पर काम शुरू करने का अच्छा समय है, लेकिन दिखावे या जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम उठाने से बचें.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय मेहनत बढ़ाने का संकेत दे रहा है. सूर्य का सहयोग मिलेगा,पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला भविष्य में लाभदायक साबित होगा. नई स्किल सीखने या किसी कोर्स की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. अनियमित दिनचर्या और तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और खानपान संतुलित रखें. योग, मेडिटेशन और सुबह की सैर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है. खर्चों पर नियंत्रण रखें और सिर्फ दिखावे के लिए पैसा खर्च न करें. पुराना निवेश या रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है. भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला लाभ देगा.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में समय और समझदारी दोनों जरूरी रहेंगे. गुरु और शुक्र की युति से पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें और उन्हें समय दें, इससे दूरियां नहीं आएंगी. रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
  • लकी अंक: 6
  • लकी रंग: गुलाबी
  • उपाय: गणेशजी की पूजा करें. जरूरत मंद को अनाज और चप्पल-जूते का दान करना फायदा देगा.

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के द्वादश, पहला, दूसरा तथा अंतिम दिन तीसरे भाव में संचरण करेंगे इस सप्ताह परिवार से जुड़े कई छोटे-बड़े कामों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है. घर के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए बातचीत का तरीका नरम रखें. किसी छोटी गलती या गलतफहमी को लेकर अधिक तनाव लेने की जरूरत नहीं है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा.
  • व्यापार और नौकरी: ऑफिस या बिजनेस में इस समय जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. सूर्य और बुध की युति से किसी जरूरी दस्तावेज, मीटिंग या योजना पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. छोटी लापरवाही आपके काम में देरी कर सकती है, इसलिए हर कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे भविष्य की योजनाएं स्पष्ट होंगी. व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं.
  • करियर और शिक्षा: पढ़ाई और करियर के मामले में यह समय मेहनत बढ़ाने का संकेत दे रहा है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है. किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ दे सकती है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. धीरे-धीरे किया गया प्रयास आपको सफलता के करीब ले जाएगा.
  • स्वास्थ्य: इस सप्ताह मानसिक तनाव और ज्यादा सोच-विचार से बचना जरूरी होगा. ओवरथिंकिंग आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है. पर्याप्त नींद लें और खानपान संतुलित रखें. हल्का व्यायाम, योग और मेडिटेशन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, खासकर अनावश्यक चीजों पर. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आर्थिक फैसले लेना बेहतर रहेगा.
  • प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर की गई शांत और प्यार भरी बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी. गुरु और शुक्र दशम भाव में है एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. मंगेतर से कुछ छुपाने की बजाए, उनसे खुलकर बात करें. ब्रेकअप हुआ है तो नए रिलेशन में जाने से पहले थोड़ा समय लें.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: लाल
  • उपाय: हर सुबह भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और कार्यों में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होंगी.

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के एकादश, द्वादश, पहला तथा अंतिम दिन दूसरे भाव में संचरण करेंगे जिसे इस हफ्ते परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. घर के किसी सदस्य की सलाह या जरूरतों को नजरअंदाज करने की बजाय उन्हें ध्यान से समझना बेहतर रहेगा. किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें. यदि किसी बात को लेकर मन में उलझन हो तो सीधे सवाल पूछना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. इस दौरान आपको यह भी समझना होगा कि हर जिम्मेदारी अकेले उठाना जरूरी नहीं है.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह पैसों और योजनाओं से जुड़ी बातों पर विशेष ध्यान देना होगा. शनि छठे भाव में है नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में स्पष्टता रखनी चाहिए, क्योंकि छोटी गलती भी आगे चलकर परेशानी दे सकती है. ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को लेकर दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन शांत रहकर काम करने से स्थिति संभल जाएगी. व्यापार करने वाले लोग किसी निवेश या साझेदारी से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों और करियर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मेहनत और समझदारी का रहेगा. पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत होगी. यदि किसी विषय में कठिनाई महसूस हो रही है तो शिक्षक या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने में संकोच न करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को समय का सही उपयोग करना होगा. नई स्किल सीखने या पुराने ज्ञान को मजबूत करने का अच्छा समय है.
  • स्वास्थ्य: मानसिक तनाव इस सप्ताह आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है. मंगल सप्तम भाव में है,ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. नियमित आराम, पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन पर ध्यान दें. योग और मेडिटेशन आपके लिए लाभकारी रहेंगे.
  • आर्थिक स्थिति: धन से जुड़े मामलों में स्पष्ट सोच रखना जरूरी होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और बिना जरूरत के पैसे खर्च करने से बचें. पुराने निवेश या बचत योजनाओं पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा. किसी भी आर्थिक निर्णय से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में इस सप्ताह ईमानदारी और स्पष्टता बेहद जरूरी रहेगी. गुरु और शुक्र की सहयोग से अपने मन की बात खुलकर कहें ताकि किसी प्रकार का भ्रम या गलतफहमी पैदा न हो. रिश्ते में भरोसा बनाए रखने के लिए संवाद मजबूत रखें.
  • लकी अंक: 7
  • लकी रंग: फिरोजी नीला

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के दशम, एकादश, द्वादश तथा अंतिम दिन पहले भाव में संचरण करेंगे इस हफ्ते परिवार के साथ रिश्तों में पहले से ज्यादा स्पष्टता महसूस होगी. घर के लोगों के साथ बातचीत बढ़ेगी और मन में चल रही कई उलझनें धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी. इस समय केवल शब्दों पर नहीं, बल्कि लोगों के व्यवहार और उनके प्रयासों पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार में इस सप्ताह नए अवसर मिलने के संकेत हैं. किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है. सूर्य और बुध के युति से साझेदारी में काम करने वालों को पारदर्शिता बनाए रखनी होगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आपके काम को वरिष्ठ अधिकारी नोटिस कर सकते हैं. सहकर्मियों की बातों पर तुरंत भरोसा करने के बजाय उनके काम करने के तरीके को समझें.
  • करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. शनि पंचम भाव में है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को नियमित अभ्यास से लाभ मिलेगा. करियर के क्षेत्र में नई दिशा या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है. अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और दूसरों की राय से ज्यादा अपने लक्ष्य पर ध्यान दें.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी होगा. अधिक सोच-विचार करने की आदत थकान बढ़ा सकती है. पर्याप्त नींद लें और खानपान संतुलित रखें. योग और ध्यान आपके मन को शांति देंगे.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में यह सप्ताह संतुलित रहेगा. आय के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखें और भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में इस सप्ताह मजबूती आएगी. गुरू और शुक्र की युति से रिश्ते में सच्चाई और शांति आपको अधिक सुकून देगी. पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और केवल शब्दों पर नहीं, उनके व्यवहार पर भी ध्यान दें. किसी रिश्ते में लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब साफ हो सकती है.
  • लकी अंक: 3
  • लकी रंग: पीला
  • उपाय: प्रतिदिन सुबह भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के नवम, दशम, एकादश तथा अंतिम दिन द्वादश भाव में संचरण करेंगे घर के माहौल को शांत और सकारात्मक बनाए रखने के लिए आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना होगा. परिवार के किसी सदस्य को आपकी सलाह या सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है. छोटे-छोटे प्रयास रिश्तों में मिठास बढ़ाएंगे.
  • व्यापार और नौकरी: कामकाज के मामले में यह सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या सुधारने का संकेत दे रहा है. सूर्य और बुध की युति ऑफिस या व्यापार में समय पर कार्य पूरा करना आपकी छवि को मजबूत करेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी रहेगा. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर यदि वे योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे.
  • करियर और शिक्षा: स्टूडेंट्स के लिए यह समय सही प्लानिंग और अनुशासन अपनाने का है. पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी. मंगल पंचम भाव में है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को समय का बेहतर प्रबंधन करना होगा. करियर से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं, इसलिए अपनी क्षमताओं को निखारने पर ध्यान दें. इस सप्ताह कोई नई अच्छी आदत अपनाना आपके भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आपको अपनी दिनचर्या संतुलित रखने की आवश्यकता है. समय पर भोजन करना और पर्याप्त आराम लेना बेहद जरूरी रहेगा. अनियमित खानपान और अधिक तनाव से बचें. सुबह की सैर, योग या हल्का व्यायाम आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मोबाइल और स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करें.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रह सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं. हालांकि अनावश्यक खरीदारी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में इस सप्ताह छोटे-छोटे जेस्चर आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगे. गुरु और शुक्र की युति के सहयोग से पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें और किए गए वादों को निभाने पर ध्यान दें. वैवाहिक जीवन में भी आपसी समझ बढ़ेगी.
  • लकी अंक: 7
  • लकी रंग: हरा
  • उपाय: इस सप्ताह प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जियों का दान करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और कार्यों में सफलता मिलने के योग मजबूत होंगे.

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. चंद्रमा आपके राशि के आठवें, नवम, दशम तथा अंतिम दिन एकादश भाव में संचरण करेंगे घर के सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखना बेहद आवश्यक होगा. अपनी बात को थोपने की बजाय दूसरों की राय को महत्व दें. किसी घरेलू मुद्दे पर जीवनसाथी या परिजनों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभाला जा सकता है. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना बेहतर रहेगा.
  • व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा. सूर्य और बुध की युति पंचम भाव में है किसी भी तरह के वाद-विवाद या बहस से बचना इस समय आपके हित में रहेगा. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बाजार के उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. आर्थिक लेन-देन में सतर्कता रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें.
  • करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको अतिरिक्त मेहनत और रणनीति की आवश्यकता होगी. मंगल चौथे भाव में है,लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें और अपनी योजनाओं को व्यवस्थित रखें. छात्रों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने का है. पढ़ाई में अनुशासन बनाए रखने से ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदेह हो सकते हैं.
  • स्वास्थ्य: सेहत को लेकर इस सप्ताह विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. मौसम परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा रह सकता है. खान-पान और दिनचर्या को अनुशासित रखना आवश्यक होगा. पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें, जिससे ऊर्जा बनी रहे.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा दबावपूर्ण रह सकता है. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है. बचत पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार के अनावश्यक खर्च से बचें. सही योजना के साथ किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें. गुरु और शुक्र की युति छठे भाव में है,जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर विवाद हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है. रिश्तों में समझदारी और धैर्य इस सप्ताह सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: सुनहरा
  • उपाय: प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्याष्टक का पाठ करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के सातवें, आठवें, नवम तथा अंतिम दिन दशम भाव में संचरण करेंगे,इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में शुरुआती दिनों को छोड़कर शांति और सामंजस्य बना रहेगा. घर के सदस्यों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और किसी पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है. सप्ताह के मध्य से घर का वातावरण सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रहेगा. किसी धार्मिक या पारिवारिक आयोजन की भी संभावना बन सकती है, जिससे पारिवारिक जुड़ाव और मजबूत होगा.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. सूर्य और बुध की युति से शुरुआती दिनों में कामकाज में थोड़ी रुकावट और निर्णय लेने में दुविधा रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, स्थिति स्पष्ट होती जाएगी. नई डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, साथ ही वरिष्ठों का समर्थन भी प्राप्त होगा.
  • करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में यह सप्ताह प्रगति का संकेत दे रहा है. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मध्य सप्ताह के बाद बेहतर एकाग्रता महसूस होगी. गुरु का भरपूर सहयोग मिलेगा,छात्रों के लिए यह समय धीरे-धीरे सुधार लेकर आएगा और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन सही निर्णय लेना आवश्यक होगा.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शुरुआती दिनों में मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. अनियमित दिनचर्या से बचें और पर्याप्त आराम करें. सप्ताह के उत्तरार्ध में ऊर्जा में सुधार होगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. हल्का व्यायाम और ध्यान लाभकारी रहेगा.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से यह सप्ताह संतुलित और लाभकारी साबित होगा. शुरुआती खर्चों के बाद आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. निवेश से पहले सोच-विचार अवश्य करें, लेकिन सप्ताह का अंतिम भाग आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. गुरु और शुक्र की युति पंचम भाव में है,साथी के साथ समझ और विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध की शुरुआत हो सकती है. वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा.
  • लकी अंक: 2
  • लकी रंग: हरा
  • उपाय: शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काली चींटियों को आटा डालें. इससे बाधाएं कम होंगी और भाग्य का साथ मिलेगा.

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह पारिवारिक वातावरण में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. चंद्रमा आपके राशि के छठे सातवें आठवें तथा अंतिम दिन नवम भाव में संचरण करेंगे,विशेषकर जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े किसी मामले के कारण भाई-बहनों या रिश्तेदारों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है. ऐसे समय में वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है. सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी भरा रहेगा. टैक्स, कानूनी दस्तावेज और अकाउंट से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में लापरवाही भारी पड़ सकती है. शनि केंद्र में है नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कागजी काम और डेडलाइन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. किसी भी काम को जल्दबाजी में निपटाने के बजाय उसे व्यवस्थित तरीके से पूरा करें.
  • करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है. शुरुआत में रुकावटें या बाधाएं परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा. सूर्य और बुध तीसरे भाव में है,छात्रों को भी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. किसी भी नए अवसर या निवेश संबंधी निर्णय से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में सामान्य सावधानी रखने की आवश्यकता है. मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण थकान महसूस हो सकती है. खान-पान पर ध्यान दें और पर्याप्त आराम करें. अनावश्यक तनाव लेने से बचें, क्योंकि इसका असर आपकी ऊर्जा और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है.
  • आर्थिक स्थिति: सप्ताह की शुरुआत में अचानक बड़े और अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है. कुछ स्थितियों में आपको अपनी पुरानी सेविंग्स का उपयोग भी करना पड़ सकता है. इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहद जरूरी होगा. किसी भी नई स्कीम या निवेश में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करें.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में इस सप्ताह हल्के मतभेद उभर सकते हैं. गुरु और शुक्र की युति से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी की संभावना है, जिसे शांत मन से बातचीत द्वारा सुलझाना बेहतर रहेगा. संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना इस समय सबसे महत्वपूर्ण होगा. एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.
  • लकी अंक: 1
  • लकी रंग: ग्रे
  • उपाय: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और भगवान विष्णु को पीला पुष्प अर्पित करें. साथ ही गाय को गुड़ और रोटी खिलाना शुभ रहेगा.

Guru Gochar 2026: गुरु 2 जून को करेंगे कर्क राशि में एंट्री, इन 4 राशियों को होगा डबल फायदा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link