डील अटकने के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को दिया एक और बड़ा झटका, होर्मुज में लगाई ये पाबंदी

डील अटकने के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को दिया एक और बड़ा झटका, होर्मुज में लगाई ये पाबंदी


अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर अब तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है. इसी बीच यूएस ने तेहरान पर दबाव बढ़ाने के लिए एक नई पाबंदी लगाई है. अमेरिकी फाइनेंस डिपार्टमेंट ने ईरान के ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ को स्पेशली डिजिग्नेटेड नेशनल्स (SDN) लिस्ट में शामिल किया है. यह अथॉरिटी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात की निगरानी के लिए बनाई गई है.

अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने बुधवार (27 मई) को वेबसाइट पर जारी बयान में आरोप लगाया कि यह अथॉरिटी व्यावसायिक जहाजों से  ‘अवैध शुल्क’ वसूली और सुरक्षित मार्ग देने के बदले उन्हें ईरानी निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर कर रहा था. अमेरिका ने चेतावनी दी है कि इस संस्था के साथ सहयोग करने वाले किसी भी शख्स या कंपनी पर भी प्रतिबंध लग सकता है.

क्या बोले US विदेश मंत्री?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, ‘वैश्विक समुद्री व्यापार से वसूली करने की ईरानी सेना की यह नई कोशिश दिखाती है कि ‘इकोनॉमिक फ्यूरी’ अभियान ने ईरानी शासन को आर्थिक रूप से हताश कर दिया है.’ 

ईरान ने बनाई थी अथॉरिटी

ईरान ने 18 मई को ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ की स्थापना की थी. 20 मई को एक्स पर जारी बयान में कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल और सहयोग करना होगा और परमिशन लेनी होगी.

बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना

‘मुझे मध्यावधि चुनाव की फ्रिक नहीं’

इस बीच, व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को उम्मीद थी कि अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों की वजह से उन पर राजनीतिक दबाव बढ़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा. ट्रंप ने कहा, ‘उन्हें लगा कि वे मेरा इंतजार कर लेंगे. मुझे मध्यावधि चुनावों की परवाह नहीं है.’

ईरान को एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ना होगा – ट्रंप

ईरान के साथ चल रही बातचीत पर ट्रंप ने कहा कि ‘अमेरिका अभी मौजूदा शर्तों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है, लेकिन लेकिन हो जाएंगे. नहीं तो हमें काम पूरा करना होगा.’ ट्रंप ने यह भी साफ किया कि ईरान को अपने एनरिच्ड यूरेनियम को छोड़ने के बदले किसी तरह की प्रतिबंध राहत नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं. प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं मिलेगी. उन्हें अपना एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ना ही होगा.’

ईरान में अमेरिका के नए हमले, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना; कई ड्रोन भी मार गिराए



Source link