तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने किया खुलासा

तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने किया खुलासा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मुख्यमंत्री विजय ने काले कोट-सूट पहनने पर उठे सवालों के जवाब दिए।
  • उन्होंने पूछा, क्या ब्लेजर पहनना सिर्फ प्रभावशाली लोगों का अधिकार है?
  • विजय ने कहा, पहनावा पारदर्शिता और स्पष्टता का प्रतीक है।
  • तमिलनाडु में काला रंग उत्पीड़न के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जब टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए पहुंचे थे, तब सफेद शर्ट और काले रंग के सूट-पैंट पहनने को लेकर उनकी काफी चर्चा हुई थी. इसके बाद मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के पदभार ग्रहण करने के बाद भी अक्सर काले सूट-पैंट में नजर आए हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार (1 जून, 2026) को खुलासा कर दिया है. उन्होंने सवाल किया कि क्या ब्लेजर पहनना सिर्फ प्रभावशाली लोगों का अधिकार है और कहा कि उनके पहनावे में काले रंग का प्रतीकात्मक महत्व है.  

सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली बार सभा को किया संबोधित 

पीटीआई भाषा के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु में 23 अप्रैल, 2026 को हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद तिरुचिरापल्ली में अपनी पहली रैली में तिरुचि-पूर्व विधानसभा इलाके के वोटरों का आभार व्यक्त किया. इसके बाद उन्होंने अपने कार्यक्रमों में ब्लेजर और सफेद-काले रंग के कपड़े पहनने को लेकर की जा रही टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए विजय ने कहा कि इस बात को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. दरअसल, तमिलनाडु में आमतौर पर नेता सफेद कमीज और धोती पहनते हैं. 

जिसे लेकर सीएम विजय ने सवाल किया, ‘क्यों? क्या हम सभी को कोट और सूट नहीं पहनना चाहिए? क्या यह केवल सत्ता में बैठे लोगों के लिए है या केवल प्रभावशाली वर्गों के लिए?’ उन्होंने कहा कि उनका काला ब्लेजर और सफेद कमीज पहनना इस बात का प्रतीक है कि विजय हर मामले में ब्लैक एंड व्हाइट यानी पूरी पारदर्शिता और स्पष्टता के साथ काम करेंगे.

लोग समझते हैं कि काले रंग का मतलब क्या हैः विजय

मुख्यमंत्री ने इस बारे में विस्तार से बताए बिना यह भी कहा कि लोग यह भी समझते हैं कि काले रंग का क्या मतलब है. तमिलनाडु में लगभग एक सदी पहले द्रविड़ आंदोलन के उदय के साथ काला रंग उत्पीड़न के खिलाफ प्रतिरोध, आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और समानतावादी आदर्शों के प्रति निष्ठा का प्रतीक माना जाता रहा है.

यह भी पढ़ेंः DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग





Source link