Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक, इंस्टा और टिकटॉक पर रोक! मलेशिया में लागू कड़े नियम

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक, इंस्टा और टिकटॉक पर रोक! मलेशिया में लागू कड़े नियम

By / 2 June, 2026


Malaysia Enforces Social Media Ban: मलेशिया ने सोमवार (1 जून 2026)  से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर रोक लगाने वाले नए नियम लागू करना शुरू कर दिया है. यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत बनाने की ग्लोबल कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि इस फैसले को लेकर सभी लोग सहमत नहीं हैं और कुछ लोगों ने डेटा सुरक्षा तथा संभावित निगरानी को लेकर चिंता भी जताई है.

नए नियमों के तहत मलेशिया में कम से कम 80 लाख यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उम्र की जांच करने वाली व्यवस्था लागू करनी होगी. इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इन कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे नया अकाउंट न बना सकें

ये भी पढ़ें: US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP

मलेशिया सरकार ने जारी किए निर्देश

मलेशिया के कम्युनिकेशन और मल्टीमीडिया कमीशन के अनुसार मौजूदा यूजर्स की उम्र का सत्यापन अगले 6 महीनों के भीतर शुरू किया जाएगा. जिन यूजर्स की उम्र 16 साल से कम है, उन्हें अपने फोटो, वीडियो और अन्य डेटा डाउनलोड या ट्रांसफर करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा. इसके बाद उनके अकाउंट पर प्रतिबंध या अन्य कार्रवाई लागू की जा सकती है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो सोशल मीडिया कंपनियां इन नियमों का पालन नहीं करेंगी, उन पर 1 करोड़ रिंगिट यानी लगभग 25 लाख अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं यदि कोई बच्चा नियमों को दरकिनार कर अकाउंट बनाने में सफल हो जाता है, तो उसके माता-पिता के खिलाफ कोई सजा नहीं होगी.

मलेशिया के अलावा अन्य देशों में बैन

मलेशियाई सरकार का कहना है कि इन नियमों का मुख्य मकसद बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से बचाना है. सरकार का मानना है कि कुछ प्लेटफॉर्म फीचर्स बच्चों को लंबे समय तक ऑनलाइन रहने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे उनके मानसिक और सामाजिक जीवन पर असर पड़ सकता है. दुनिया के कई अन्य देश भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर ऐसे कदम उठा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे देशों ने सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए उम्र आधारित नियम लागू किए हैं या उनकी घोषणा की है. वहीं ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, डेनमार्क, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी इसी तरह की नीतियों पर विचार कर रहे हैं.

सोशल मीडिया को बैन करने का खास मकसद क्या है?

मलेशिया के रेगुलेटरी बोर्ड ने कहा है कि इन नियमों का मकसद बच्चों को डिजिटल तकनीक से दूर करना नहीं है. बल्कि सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर सुरक्षा बढ़ाने, अत्यधिक उपयोग को रोकने और कम उम्र के यूजर्स व नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के लिए बाध्य करना है. हालांकि टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वे इन नियमों का पालन किस तरह करेंगी. इस बीच, क्लारा कोह ने चेतावनी दी है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पूरी तरह रोक लगाने से उल्टा असर भी हो सकता है. उनके अनुसार इससे किशोर सुरक्षित और नियंत्रित प्लेटफॉर्म छोड़कर इंटरनेट के ऐसे हिस्सों की ओर जा सकते हैं, जहां निगरानी और सुरक्षा के उपाय कम होते हैं.

ऑस्ट्रेलिया समेत इंडोनेशिया में सोशल मीडिया पर बैन

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया है. यह नियम 10 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुआ. इसके बाद इंडोनेशिया ने 28 मार्च 2026 से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कानूनी रोक लागू की. फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध का विधेयक निचले सदन से पारित हो चुका है, हालांकि इसे अभी सीनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है. डेनमार्क भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की योजना पर काम कर रहा है.

दुनिया के कई देशों में बैन

ग्रीस ने जनवरी 2027 से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं स्पेन, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, स्लोवेनिया, तुर्की और ब्रिटेन जैसे देश भी बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को सीमित करने के लिए नए नियमों और संभावित प्रतिबंधों पर विचार कर रहे हैं. इटली में 14 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी है. फ्रांस में पहले से लागू नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावकों की सहमति आवश्यक है. जर्मनी में भी 13 से 16 साल की उम्र के बीच के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने या इस्तेमाल करने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी है. 

ये भी पढ़ें:  पाकिस्तान से खरीदे गए थे 2 मोबाइल फोन, 4 साल तक रहे बंद… पहलगाम आतंकी हमले में चौंकाने वाला खुलासा



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

Indian Army attack to Nepali police on Nepal India border, Situation went Critical

Indian Army attack to Nepali police on Nepal India border, Situation went Critical

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

Visit of the Prime Minister of India to Nepal

Visit of the Prime Minister of India to Nepal

Nepal’s Economic situation is more likely to be similar to Sri Lanka’s

Nepal’s Economic situation is more likely to be similar to Sri Lanka’s

Competition between Sirjana and Balen in the preliminary results

Competition between Sirjana and Balen in the preliminary results

  • भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं वेनेजुएला की प्रेसिडेंट, कल PM मोदी से मुलाकात
    भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं वेनेजुएला की प्रेसिडेंट, कल PM मोदी से मुलाकात
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय का रिएक्शन
    कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय का रिएक्शन
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का भीषण ड्रोन हमला! यात्री टर्मिनल पर कितनी मची तबाही, जानें
    कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का भीषण ड्रोन हमला! यात्री टर्मिनल पर कितनी मची तबाही, जानें
  • ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला द
    ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला द
  • रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- ‘इंडिया तय करेगा…
    रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- ‘इंडिया तय करेगा…
  • डील नहीं अब होगा युद्ध? ईरान ने बहरीन-कुवैत में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका का जवाबी
    डील नहीं अब होगा युद्ध? ईरान ने बहरीन-कुवैत में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका का जवाबी
  • भारत से सीमा विवाद पर बयान से भड़के लोग, विपक्ष- छात्र नेपाल PM बालेन के इस्तीफे की कर रहे मांग
    भारत से सीमा विवाद पर बयान से भड़के लोग, विपक्ष- छात्र नेपाल PM बालेन के इस्तीफे की कर रहे मांग
  • 600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप…ब्रिटेन में बाल यौन शोषण का काला सच!
    600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप…ब्रिटेन में बाल यौन शोषण का काला सच!
  • जल्द लौटेगा अलनीनो.. दुनिया में फिर बढ़ेगा तापमान, UN की चेतावनी; क्या मचेगी भारी तबाही?
    जल्द लौटेगा अलनीनो.. दुनिया में फिर बढ़ेगा तापमान, UN की चेतावनी; क्या मचेगी भारी तबाही?
  • ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे ह
    ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे ह
  • 18 साल से पहले शादी जायज, चुप्पी लड़की की मर्जी… तालिबान के ऐसे कानूनों पर भड़का UN
    18 साल से पहले शादी जायज, चुप्पी लड़की की मर्जी… तालिबान के ऐसे कानूनों पर भड़का UN
  • 9-0 से चीनी J-10C फाइटर जेट से यूरोफाइटर को शिकस्त मिलने का दावा, ड्रैगन फिर फैला रहा झूठ
    9-0 से चीनी J-10C फाइटर जेट से यूरोफाइटर को शिकस्त मिलने का दावा, ड्रैगन फिर फैला रहा झूठ
  • बुढ़ापे पर काबू और सुअर के अंदर इंसानी अंग! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या?
    बुढ़ापे पर काबू और सुअर के अंदर इंसानी अंग! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या?
  • इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं…इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही
    इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं…इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही
  • 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक, इंस्टा और टिकटॉक पर रोक! मलेशिया में लागू कड़े नियम
    16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक, इंस्टा और टिकटॉक पर रोक! मलेशिया में लागू कड़े नियम
  • अमेरिका में हिंदुओं पर हमले बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
    अमेरिका में हिंदुओं पर हमले बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
  • ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
    ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
  • ईरान ने रद्द की US के साथ शांति वार्ता, धरी रह गई पाक की पूरी प्लानिंग! होर्मुज पर नया अपडेट
    ईरान ने रद्द की US के साथ शांति वार्ता, धरी रह गई पाक की पूरी प्लानिंग! होर्मुज पर नया अपडेट
  • भारत के दोस्त पर फ्रांस ने लगाया प्रतिबंध! डिफेंस एग्जिबिशन से किया बाहर, जानिए क्या है पूरा मा
    भारत के दोस्त पर फ्रांस ने लगाया प्रतिबंध! डिफेंस एग्जिबिशन से किया बाहर, जानिए क्या है पूरा मा
  • पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
    पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
  • शादी के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट की मौत, पत्नी संग भरी थी उड़ान
    शादी के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट की मौत, पत्नी संग भरी थी उड़ान
  • हवा में ही खाक हुईं ईरानी मिसाइलें, अमेरिका ने नाकाम किया बड़ा हमला
    हवा में ही खाक हुईं ईरानी मिसाइलें, अमेरिका ने नाकाम किया बड़ा हमला
  • ‘भुगतना होगा परिणाम…’, लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
    ‘भुगतना होगा परिणाम…’, लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
  • ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
    ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
  • यूरोपीय संघ का तालिबान पर बड़ा कूटनीतिक प्रहार, पाकिस्तान के ‘डिफेंस राइट’ को दी हरी झंडी
    यूरोपीय संघ का तालिबान पर बड़ा कूटनीतिक प्रहार, पाकिस्तान के ‘डिफेंस राइट’ को दी हरी झंडी
  • ‘ईरान से डील अमेरिका के फायदेमंद’, बातचीत के बीच बोले ट्रंप, डेमोक्रेट्स से कहा- चुपचाप बैठो और
    ‘ईरान से डील अमेरिका के फायदेमंद’, बातचीत के बीच बोले ट्रंप, डेमोक्रेट्स से कहा- चुपचाप बैठो और
  • मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? US ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, तेहरान ने की जवाबी कार्रवाई
    मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? US ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, तेहरान ने की जवाबी कार्रवाई
  • PAK से खरीदे गए थे 2 मोबाइल फोन, 4 साल तक रहे बंद… पहलगाम आतंकी हमले में चौंकाने वाला खुलासा
    PAK से खरीदे गए थे 2 मोबाइल फोन, 4 साल तक रहे बंद… पहलगाम आतंकी हमले में चौंकाने वाला खुलासा
  • पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुन
    पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुन
  • पाकिस्तान के बाद एक और मुस्लिम देश आया आगे, अमेरिका और ईरान में शांति समझौता कराने का किया वादा
    पाकिस्तान के बाद एक और मुस्लिम देश आया आगे, अमेरिका और ईरान में शांति समझौता कराने का किया वादा

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved