जून महीना फिल्म लवर के लिए बेहद खास है. इस महीने में कई बड़ी फिल्मों की अनाउंसमेंट हुई और कुछ के ट्रेलर रिलीज हो गए हैं और कुछ के रिलीज होने वाले है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.
‘धमाल 4’
फिल्म ‘धमाल 4’ के फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज हो गए हैं. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वापसी, रवि किशन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का ट्रेलर 12 जून को रिलीज होना है. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होनी है. फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी.
‘बंटवारा 1947’
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है. इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा करण देओल भी नजर आएंगे. फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होनी है. इस फिल्म में से सनी और प्रीति का फर्स्ट लुक सामने आ गया है.
ये भी पढ़ें- ‘भाईजान को रोते हुए नहीं देख सकते’, करीबी दोस्त की मौत से टूटे सलमान खान, नहीं रोक पाए आंसू
‘अल्फा’
आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई को रिलीज होने की खबरें हैं. फिल्म में शरवरी वाघ और बॉबी देओल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म का टीजर 10 जून को रिलीज होने वाला है. इस फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को YRF ने प्रोड्यूस किया है.
‘वेलकम टू द जंगल’
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ 26 जून को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज होना है. इस फिल्म को अहमद खाने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस जैसे स्टार्स हैं.
‘भारत भाग्य विधाता’
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर भी इसी महीने में रिलीज हुआ. इस फिल्म में कंगना रनौत नर्स के रोल में दिखीं है. ट्रेलर को काफी पसंद किया गया. फिल्म को लेकर भी फैंस बहुत एक्साइटेड हैं.






