नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM, अमेरिका से आई बधाई, कहा – ‘उनकी लीडरशिप में…’

नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM, अमेरिका से आई बधाई, कहा – ‘उनकी लीडरशिप में…’


प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे कार्यकाल को लेकर सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष और अमेरिकी सांसद जॉन कॉर्निन ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल ‘बदलाव लाने वाला’ रहा है. उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और अमेरिका-भारत संबंध भी पहले से अधिक मजबूत बने हैं.

क्या बोले रिपब्लिकन सांसद?

टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद कॉर्निन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में बधाई. तीन बार लोकतांत्रिक जनादेशों में 1.4 अरब लोगों के भरोसे से उन्होंने 4399 दिन तक नेतृत्व किया है.’  कॉर्निन ने कहा, ’25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है. अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले कभी इतनी मजबूत नहीं रही.’

यह उनकी जनसेवा और नेतृत्व का सशक्त प्रमाण – सर्जियो गोर

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी पीएम मोदी को इस उपलब्धि की बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, ‘भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि दशकों तक उनकी समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है! उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं!’

अमेरिकी सिंगर ने दी बधाई

अमेरिकी सिंगर और भारत समर्थक मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को बधाई दी और इस मौके को एक महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव बताया. उन्होंने कहा, ‘आज मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर दिल से बधाई देती हूं.’ उन्होंने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में पीएम मोदी की भूमिका की भी सराहना की.

पीएम मोदी ने बनाया सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, गजेंद्र चौहान ने की तारीफ, बोले- देश को नई ऊंचाइयों पर ले गए

क्या बोलीं मैरी मिलबेन?

उन्होंने कहा, ‘मैं अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने में आपके नेतृत्व का सम्मान करती हूं. आपने कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों के कार्यकाल देखे हैं. कुछ के साथ आपके बहुत अच्छे संबंध रहे और कुछ के साथ भी आपने बेहद संतुलित और सम्मानजनक कूटनीति दिखाई, लेकिन हर परिस्थिति में आपने भारतीय जनता के हितों और दोनों देशों के रिश्तों को प्राथमिकता दी.’

पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड

मोदी 10 जून को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन जाएंगे. वह लगातार 4399 दिन से इस पद पर हैं. उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

मोदी के 12 साल: उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई सेवाओं की कायापलट



Source link