वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार की मौत, USGS का चौंकाने वाला दावा, एयरपोर्ट भी तबाह

वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार की मौत, USGS का चौंकाने वाला दावा, एयरपोर्ट भी तबाह


वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से भारी नुकसान हुआ है. सैकड़ों इमारतें ध्वस्त हुई हैं, एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा है. राजधानी काराकस से लेकर अलग-अलग शहरों से सामने आए वीडियो में तबाही का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुमान के मुताबिक भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है.

यूएसजीएस ने कहा, आपदा के चलते भारी जानमाल के नुकसान की आशंका है. उसने शुरुआती अनुमान लगाया है कि मृतकों की संख्या 10,000 से 100000 के बीच हो सकती है. अधिकारियों ने अभी तक मृतकों या घायलों की संख्या जारी नहीं की, लेकिन स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने ढहती इमारतों, बचाव कार्यों और घायलों की बढ़ती संख्या की जानकारी दी.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र  कैरिबियाई तट पर स्थित मोरोन बस्ती के पश्चिम में था. कराकस से इसकी दूरी करीब 168 किलोमीटर है. इसकी गहराई 13 किलोमीटर थी. वहीं, दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 तीव्रता मापी गई. इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में था. दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. बताया जा रहा है कि यह भूकंप पिछली एक सदी में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप में से एक है.

इस भूकंप के इतने ज्यादा असरदार होने की बड़ी वजह इसकी गहराई है. दोनों भूकंप जमीन की सतह से सिर्फ 10 से 13 किलोमीटर की गहराई पर आए, जिसे भूकंप विज्ञान में बहुत कम गहराई माना जाता है. जब भूकंप का केंद्र इतना सतह के पास होता है तो जमीन के ऊपर झटके बहुत ज्यादा तेज महसूस होते हैं, क्योंकि ऊर्जा को ऊपर तक पहुंचने में कम दूरी तय करनी पड़ती है और रास्ते में कम ऊर्जा खत्म होती है. यही वजह रही कि काराकास और आसपास के इलाकों में इमारतें हिलीं और कई ढह गईं. चेतावनी दी गई है कि आगे और झटके यानि आफ्टरशॉक  आ सकते हैं, जिनमें से कुछ तेज भी हो सकते हैं.

वेनेजुएला में इमरजेंसी का ऐलान

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस आपदा के बाद देश में इमरजेंसी की घोषणा की है. वह राष्ट्र को संबोधित करेंगी. डेल्सी रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा, ‘ध्यान दें, मैं जल्द ही वेनेजुएलावासियों को संबोधित कर हमारे देश को प्रभावित करने वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद की स्थिति पर रिपोर्ट दूंगी.’

वेनेजुएला के विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज ने कहा कि लगातार दो भूकंपों ने वेनेजुएला में भारी तबाही मचाई है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘लगातार दो भूकंपों ने वेनेजुएला में भारी तबाही मचाई है. इमारतें ढह गईं. सड़कों पर दहशत का माहौल है. दो घंटे बीत जाने के बाद भी हमें यह नहीं पता कि कोई हताहत हुआ है या किसी की मौत हुई है.’

धरती हिली, इमारतें गिरीं, वेनेजुएला में तबाही का लाइव मंजर, सामने आए डरावने वीडियो

वेनेजुएला उस इलाके में आता है, जहां कैरिबियन प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट आपस में मिलती हैं, इसलिए यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है. यूएसजीएस के मुताबिक साल 1812 में काराकास और मेरिदा में आए भूकंप में करीब 30 हजार लोगों की जान गई थी.

Earthquake: भूकंप से सुबह-सुबह तबाही! वेनेजुएला में 45 सेकेंड में दो तगड़े झटकों से इमारतें जमींदोज, भागते दिखे लोग





Source link