Anand Mahindra Help: देश के जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है. कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजाकर अपना और अपने परिवार का गुजरा करने वाले 80 साल के भगवान मलिक की संघर्ष भरी कहानी सोशल मीडिया पर आने के बाद आनंद महिंद्रा ने 80 साल के गरीब बुजुर्ग के हुनर की तारीफ कर मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.
शोहरत के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार का पेट भरने के लिए रोजाना कई घंटों तक सड़क किनारे वायलिन बजाने वाले इस बुजुर्ग कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी मेहनत और खासकर उम्र को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.
पिता से मिली कला बनी जिंदगी का सहारा
बताया जा रहा है कि भगवान मलिक को वायलिन बजाने का हुनर अपने पिता से मिली थी, जो आज उनकी रोजी-रोटी का जरिया बन गई. बचपन में माता-पिता का साथ छूटने के बाद उन्होंने अपने पिता के इस हुनर को अपनी जिंदगी में शामिल कर लिया.
Heartbreak and resilience on the streets💔
80-year-old Bhagwan Mallick plays his 40-year-old broken violin on the pavement daily. Despite failing eyesight, he earns just ₹100 to survive and support his wife. Music remains his only lifeline. His passion and dignity shine through… pic.twitter.com/ElZ2W8XS4C
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) June 23, 2026
LPG Cylinder Supply: क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन
भगवान मालिक कई दशकों से कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजाते आ रहे हैं. बढ़ती उम्र और कमजोर होती आंखों के बावजूद उनका संगीत के प्रति जुनून कम नहीं हुआ. हालांकि, उनका वायलिन भी बिल्कुल खराब हो चुका है. इसके बाद भी वह रोजाना शाम 5 बजे से 11 बजे रात तक न्यू टाउन बस स्टैंड, डीएलएफ सबवे और न्यू टाउन आर्ट स्ट्रीट के आसपास वहीं 40 साल पुरानी टूटी हुई वायलिन बजाते हैं. रोज इतनी मेहनत करने के बावजूद भी वह मुश्किल से 100 रुपये कमा पाते हैं.
वायरल वीडियो ने जगाई नई उम्मीद
भगवान मलिक कि यह वीडियो जब आनंद महिंद्रा के पास पहुंची तो उन्होंने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने कलाकार की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनकी मदद करना चाहते हैं, लेकिन वीडियो में उनकी संपर्क जानकारी मौजूद नहीं है. इसके बाद लोगों ने भगवान मालिक की जानकारी शेयर की, जिससे उनकी मदद करने का रास्ता आसान हुआ.
इसके बाद लोगों ने उनकी जानकारी साझा की, जिससे मदद पहुंचाने का रास्ता साफ हुआ. बाद में बताया गया कि लोगों के सहयोग से भगवान मलिक के लिए करीब 1 लाख रुपये जुटाए गए और उन्हें नया वायलिन भी दिया गया. बाद में आराधना चटर्जी ने बताया कि लोगों के मदद से भगवन मलिक के लिए 1 लाख रुपये जुटाए गए और उन्हें एक नया वायलिन भी भेंट किया गया.
सोने की कीमत पर बड़ी भविष्यवाणी: 36% का आएगा बंपर उछाल! 2 लाख तक चढ़ सकता है भाव






