टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा? यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद BCCI ने चयन समिति में खाली पद के लिए आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए थे. आवेदन जमा करने की डेडलाइन बुधवार को निकल चुकी है. कयास लगाए जा रहे थे कि पार्थिव पटेल अगले चीफ सेलेक्टर हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने तो सेलेक्शन कमिटी में आने के लिए आवेदन ही नहीं किया है. ऐसे में फिलहाल प्रज्ञान ओझा अंतरिम चीफ सेलेक्टर बने रह सकते हैं.
चयन समिति में वेस्ट जोन वाला पद खाली था, जिसके आवेदनों के लिए BCCI ने 14 अक्टूबर, बुधवार तक की डेडलाइन दी थी. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि बीसीसीआई की प्राथमिकता यही रहने वाली थी कि अजीत अगरकर अगले साल वर्ल्ड कप तक चीफ सेलेक्टर बने रहें, लेकिन चीजें उम्मीद अनुसार आगे नहीं चल पाईं.
यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या BCCI, चीफ सेलेक्टर की चयन प्रक्रिया में कितना ज्यादा समय लेता है. यह बेहद महत्वपूर्ण फैसला होगा, क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन में एक साल से भी कम समय बचा है.
वीवीएस लक्ष्मण पर अपडेट
चूंकि पार्थिव पटेल ने सेलेक्शन कमिटी में पोजीशन के लिए आवेदन नहीं किया है. इस खबर ने उन अटकलों को जन्म दिया है कि वीवीएस लक्ष्मण का टीम इंडिया के सेलेक्शन में योगदान रह सकता है. वहीं जब तक चयन समिति में पांचवें पद पर नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक प्रज्ञान ओझा अंतरिम चीफ सेलेक्टर बने रह सकते हैं.
बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि अब टीम इंडिया को नया चीफ सेलेक्टर मिलता है तो संभव है कि उसके विचार मौजूदा चयनकर्ताओं से भिन्न हो सकते हैं. अपडेट यह भी है कि वीवीएस लक्ष्मण के बढ़ते प्रभाव के चलते बीसीसीआई कामकाज को उसी रूप में चला सकता है जैसे अभी चल रहा है.
यह भी पढ़ें:
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने






