टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल


एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात को जानलेवा हमला हुआ. उन पर 7 राउंड फायरिंग हुई. इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे. शूटर की गन जाम हो गई थी. हमला मुंबई के जुहू इलाके में हुआ. टाइगर श्रॉफ कार में बैठे थे, जिस वक्त हमलावरों ने गोली चलाई. फायरिंग के वक्त उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और टाइगर बगल वाली सीट पर बैठे थे. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है.

हमले में दो लोग घायल हुए. उनका ड्राइवर भी घायल हुआ. टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे. दूसरा शख्स एक ऑटो ड्राइवर हैं. उनका नाम उमेश चौहान है. उमेश 35 साल के हैं. उन्हें पेट पर गोली लगी थी. गोली लगने के बाद उमेश कराहते भी नजर आए. हमले के बाद उन्हें नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. 

मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज कर लिया है.

टाइगर श्रॉफ को लगी चोटें

हादसे के बाद टाइगर श्रॉफ की तस्वीर भी सामने आई. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की. इस दौरान का वीडियो और फोटोज सामने आए है. फोटोज में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ बिना शर्ट के दिख रहे हैं. उनके शरीर पर चोट के निशान भी हैं. गनपाउडर से टाइगर श्रॉफ का हाथ भी झुलस गया.

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर के बाद जैकी श्रॉफ हॉस्पिटल पहुंचे थे. हमले के बाद टाइगर और जैकी श्रॉफ साथ में घर पहुंचे थे.

एक्शन में पुलिस

हमले के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई. जहां फायरिंग हुई वहां फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. पुलिस ने कपड़ों के रंग के आधार पर एक शख्स को हिरासत में ले लिया है. वहीं पुलिस को शूटर्स की बाइक भी मिली है. शूटर्स टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के बाद अंधेरी रेलने स्टेशन भाग गए थे. उन्होंने रास्ते में ही बाइक छोड़ दी थी. बाइक का नंबर मुंबई का है.

चश्मदीद ने बताया क्या हुआ था

चश्मदीद शाहरुख शेख ने बताया, ‘जब हमला हुआ मैं गाड़ी के पीछे था. हम लोग फोटो के लिए जा रहे थे, तभी हमला हुआ. हमें नहीं पता था कि क्या होने वाला है. एक सेकंड में ही दो लड़के आए और फायरिंग शुरू कर दी. जहां टाइगर बैठे थे फायरिंग वहीं की गई. फिर वो लड़के फायरिंग करके भाग गए. उनके ड्राइवर को गोली लगी है और एक फैन था वो गाड़ी के साथ ही चल रहा था, उसके पेट में गोली लगी है. गाड़ी टाइगर श्रॉफ लेकर हॉस्पिटल चले गए.’

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच ‘बिग बॉस’ से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान खान अगले हफ्ते होस्ट नहीं करेंगे शो

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से डरी हुई हैं पूनम पांडे

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पूनम पांडे ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘समझ नहीं आ रहा है. मैं मुंबई में ही बड़ी हुई हूं. लेकिन जब इस तरह की खबरें आती हैं तो मुझे डर लग रहा है. ये बहुत डरावना है. टाइगर श्रॉफ एक ऐसा नाम है जो बिल्कु्ल विवादों में नहीं रहते हैं. वो बेचारे या तो वर्कआउट करते हैं या डांस करते हैं. उन पर कैसे फायरिंग. मुझे कैमरे पर ये बोलने पर डर भी लग रहा है कि को मेरे पीछे न आ जाए. हमको संभलकर रहना पड़ेगा. ये बहुत शॉकिंग और खतरनाक है.’



Source link