प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े


प्रज्ञान ओझा बीसीसीआई मेंस सिलेक्शन कमिटी के नए चीफ नियुक्त हुए हैं. बीसीसीआई ने सोमवार को आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि रमेश पवार को भी सिलेक्शन कमिटी में शामिल किया गया है. बोर्ड ने स्टेटमेंट में बताया कि क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC) ने पुरुष चयन समिति के एक सदस्य की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की. बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू हुआ, जिसके बाद उन्होंने सर्वसम्मति से पवार को नियुक्त करने की सिफारिश की.

रमेश पवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं. क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कई अहम कोचिंग भूमिकाएं निभाईं. वह भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच रहे. वह BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच के पद पर भी रहे हैं. उनके कोच रहते हुए भारतीय महिला टीम ने एशिया कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता.

सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने के आधार पर प्रज्ञान ओझा समिति के चेयरमैन नियुक्त किए गए. 40 वर्षीय प्रज्ञान ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले, जिनमें उन्होंने 113 विकेट लिए. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साल 2013 में 27 साल की उम्र में खेला था.

बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति के चेयरमैन के रूप में अजीत अगरकर की तारीफ करते हुए उनके समर्पण, दृढ़ विश्वास और योगदान की सराहना की. अगरकर जुलाई 2023 से सितंबर, 2026 तक इस पद पर रहे, इस दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते.

मेंस सिलेक्शन कमिटी

प्रज्ञान ओझा (चीफ), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा, रमेश पवार.

यह भी पढ़ें- कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक



Source link