फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- ‘मिस्टर मैक्रों, अब…’

फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- ‘मिस्टर मैक्रों, अब…’


फ्रांस में महंगाई और पब्लिक सर्विस के खराब हालात के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. कई शहरों में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई है. ऐसे हालात देखते हुए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने फ्रांस के प्रेसिडेंट मिस्टर मैक्रों को चेतावनी दी है.

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा है कि मिस्टर प्रेसिडेंट, फ्रांस के भविष्य की आवाज सुनें.

अपने लिए मुसीबत मोल ली है
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने लिखा, ”मिस्टर मैक्रों ने खुद ही अपने लिए मुसीबत मोल ली है, जब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को भरोसा दिलाया कि वे ईरानियों पर हो रहे अत्याचारों का स्वागत करते हैं. अब उस युद्ध के लिए दूसरों को दोष देना बहुत देर हो चुकी है, जिसे भड़काने में उनके जैसे लोगों का भी हाथ था. फ्रांस की जनता पूरी तरह से बदलाव चाहती है, जिसमें लोगों के इकट्ठा होने की आजादी भी शामिल है. मिस्टर प्रेसिडेंट, फ्रांस के भविष्य की आवाज सुनें.”

राष्ट्रपति ने लोगों से की ये अपील
फ्रांस के हालात देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने रविवार को देश के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने टीवी पर देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा, कुछ भी इसे सही नहीं ठहराता और कुछ भी इसका बहाना नहीं हो सकता. उन्होंने सवाल उठाया कि फ्रांस के नागरिक अपने ही देश के खिलाफ ऐसी हरकतें कैसे कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों की मांगों को हिंसा करने वालों की हरकतों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. मैक्रों ने देश में एमरजेंसी लगाने का ऐलान नहीं किया. हालांकि उन्होंने कहा है कि जरुरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन को कुछ प्रदर्शनों पर रोक लगाने का अधिकार दिया जाएगा.

बता दें फ्रांस में इन प्रदर्शनों के दौरान करीब 2400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शनिवार को देशभर के कई शहरों में पांच लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे थे. इसमें ज्यादातर लोग शांतिपूर्म तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. कुछ जगहों पर दुकानों में लूटपाट, पुलिस की गाड़ियों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया है.



Source link