जामिया में 85 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन

जामिया में 85 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन


जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली में अलग-अलग नॉन टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग विभागों में ग्रुप ए, बी और सी के कुल 85 खाली पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती में 10वीं, 12वीं पास और आईटीआई धारकों से लेकर मास्टर्स डिग्री और एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 12 नवंबर से शुरू होगी और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है. 

भारती से जुड़ी जरूरी तारीखें 

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 10 नवंबर 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 12 नवंबर 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 11 दिसंबर 2026 
  • आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की तिथि- 21 दिसंबर 2026 
  • आयु और योग्यता की गणना के लिए कट ऑफ डेट- 11 दिसंबर 2026 

पोस्ट वाइज वेकेंसी डिटेल्स 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 प्रकार के 85 पद निकाले गए हैं. इसमें असिस्टेंट रजिस्टार के 3 पद, सेक्शन ऑफिसर के 4 पद, असिस्टेंट के 3 पद, अपर डिवीजन क्लर्क के 10 पद, हिंदी टाइपिस्ट के 2 पद, उर्दू टाइपिस्ट के 4 पद, अकाउंटेंट-असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर के 4 पद, इलेक्ट्रीशियन के 5 पद, प्लंबर के 3 पद, कारपेंटर के 5 पद, वायरमैन के 3 पद, बेलदार के 6 पद, मेट के 6 पद, फार्मासिस्ट के 3 पद, ड्रेसर के 2 पद, चेयर साइड अटेंडेंट के 3 पद, हॉर्टिकल्चर के 2 पद शामिल है. इसके अलावा इंजीनियरिंग, गार्डन सुपरवाइजर, कुक, केयरटेकर, सैनिटरी इंस्पेक्टर और अन्य पद भी शामिल है. 

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. इसमें ग्रुप ए में जनरल, ओबीसी के लिए 1000 रुपये और एससी, एसटी के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित की गई है. वहीं ग्रुप बी और सी के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये फीस निर्धारित की है, जबकि एससी, एसटी के लिए 350 रुपये निर्धारित की गई है. 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती में पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग रखी गई है.  इसमें 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई डिप्लोमा धारकों के साथ-साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवार अपने पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. वहीं अधिकांश पदों के लिए अधिकतर आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. हालांकि आंतरिक ऑडिट अधिकारी और इंजीनियर पदों के लिए आयु सीमा 56 वर्ष तक है. केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. जामिया के नियमित कर्मचारियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है. 

ये भी पढ़ें-BSSC Stenographer Exam Date 2026: BSSC ने जारी किया स्टेनोग्राफर परीक्षा का शेड्यूल, देखें कब से शुरू होंगे एग्जाम?

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jobs.jmi.ac.in पर जाएं. 
  • इसके बाद संबंधित पद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें. 
  • अब फॉर्म के लिए मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें. 
  • अब निर्धारित ऑनलाइन आवेदन फीस का पेमेंट करें. 
  • इसके बाद फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक करके सबमिट कर दें.
  • इसके साथ अपने 10वीं, 12वीं ग्रेजुएशन, एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र और कैटेगरी से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें. 
  • अब लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से पोस्ट एप्लाइड फॉर  विज्ञापन नंबर 02/2025-26 (NT) dated 02.12.2025 लिखें और इसे स्पीड पोस्ट, कूरियर या पर्सनल रूप से 21 दिसंबर  2026 से पहले अनूभाग में भेजें. 

ये भी पढ़ें-LBSNAA Recruitment: अब बगैर UPSC भी जा सकते हैं लबासना, ऐसे मिलेगी जॉब, वेतन भी होगा मोटा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link