गोविंदा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में हैं. एक तरफ उनकी पत्नी सुनीता संग अनबन की खबरें चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं दूसरी तरफ वो 7 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. गोविंदा को फिल्म ‘रूपा’ में देखा जाएगा. इस फिल्म में रानी स्वर्णकार फीमेल लीड रोल निभा रही हैं.
गोविंदा ने रानी स्वर्णकार को फिल्म की हीरोइन के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था. गोविंदा और रानी को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. अब रानी ने गोविंदा संग कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो रानी संग रोमांस करते दिख रहे हैं. ये फोटोज फिल्म ‘रूपा’ से हैं. रानी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- रूपा से खूबसूरत झलक.
रानी और गोविंदा का लुक
तस्वीरों में रानी को पर्पल साड़ी में देखा जा सकता है. रानी ने साइड पार्टेड हेयरस्टाइल और मोतियों के नेकलेस से लुक को कंप्लीट किया है. वहीं गोविंदा को व्हाइट कलर की शर्ट, ब्लेजर और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है. फोटोज में दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर पोज देते दिख रहे हैं.
इस पोस्ट में रानी ने एक गाना भी लगाया है. इस गाने के बोल हैं- प्यारा का जमाना कभी होगा न पुराना, प्यार करते हैं, करते रहेंगे नए प्रेमियों की तरह.
बता दें कि ये रानी की पहली फिल्म है. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ में भी रानी और गोविंदा खबरों में रहे हैं. रानी संग गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहें भी सामन आई थीं. गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए. हालांकि, गोविंदा ने रानी संग अफेयर की खबरों को खारिज किया. वहीं रानी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुनीता पर गोविंदा को मेंटली टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे.
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि सुनीता ने तलाक तक के लिए अर्जी दाखिल की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया था. अब गोविंदा और सुनीता को पहले की तुलना में साथ में कम स्पॉट किया जाता है. गोविंदा और सुनीता को शो लॉकअप 2 में देखा गया था. गोविंदा सुनीता के लिए वहां गए थे.






