जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों (SPOs) के शव मिलने के मामले को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केजेएस ढिल्लों ने कहा कि मुझे लगता है कि ये पाकिस्तान की हताशा भरी हरकत है. उन्होेंने कहा कि आतंकियों ने जंगलों के पास ‘सॉफ्ट टारगेट’ को निशाना बनाया है, ताकि वे जंगलों में घुस सकें.
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मोहाली में केजेएस ढिल्लों ने कहा कि आतंकियों ने किसी मजबूत सुरक्षा चौकी पर हमला नहीं किया है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं और वो वे सुनिश्चित करेंगे कि इन सभी मामलों को समय रहते सुलझा लिया जाए. ढिल्लों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, ये इक्का-दुक्का घटनाएं हैं और पाकिस्तान की हताशा भरी हरकतें हैं.
VIDEO | Mohali: Lieutenant General (Retd.) KJS Dhillion on two missing Special Police Officers found dead in Kishtwar, says, “I think this is a desperate act by Pakistan and these are the acts where they have picked up the soft targets near the jungles, so that they can get into the jungles. They have not hit a hard security post. I think security forces are in grid, in control and they will make sure that all these things are sorted out in time. Nothing to worry about, these are aberrations and these are desperate acts by Pakistan.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 12, 2026
दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले
किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव दच्छन इलाके से बरामद किए गए हैं. अपहरण और हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. SPOs के शव के पास से उनके हथियार बरामद नहीं हुए हैं. जिले के ऊपरी इलाकों में सेना ने तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया है.
घेराबंदी में जुटी सेना और SOG
सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और केंद्रीय बलों की टीमें तलाशी में जुटी हैं. बुधवार को किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके के ऊंचे पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों से दोनों पुलिस अफसर लापता हुए थे. उनकी तलाशी के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था. अधिकारियों ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए जंगली इलाकों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ड्रोन और स्निफर कुत्तों से लैस तलाशी अभियान चलाया.
किश्तवाड़ में अपहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार (12 नवंबर) को तलाशी के दौरान दच्छन के जंगलों से दोनों SPOS के शव बरामद किए गए.
ये भी पढ़ें
बॉर्डर के नजदीक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां






